जल्द पतंजलि का प्रचार करते दिखेंगे नामी-गिरामी क्रिकेटर और एक्टर-रामदेव ने लिया फैसला

716 0

बाबा रामदेव ने 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी, पतंजलि के उत्पादों का प्रचार रामदेव खुद ही करते हैं। हाल ही में दिए कुछ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पहली बार क्रिकेटर और अभिनेता को पतंजलि के प्रचार के लिए चुनने का फैसला किया गया है। रामदेव ने बताया कि यह सेलिब्रिटी पतंजलि के साथ रुचि सोया के उत्पादों का प्रचार भी करेंगे। पतंजलि ने बीते वर्ष ही रुचि सोया को खरीदा था।

उन्होंने मीडिया से बात के दौरान यह भी बताया कि कुछ क्रिकेटर और अभिनेता से नात चल रही है, कुछ दिनों में समझौता हो जाएगा। बाबा रामदेव ने हाल ही में कहा था कि वे पतंजलि आयुर्वेद का आईपीओ लेकर आएंगे।

इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि हम एक क्रिकेटर और एक बॉलीवुड अभिनेता के साथ समझौते की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में समझौते की यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हालांकि, बाबा रामदेव ने किसी भी सेलिब्रिटी के नाम की जानकारी नहीं दी है।

रामदेव ने कहा कि कुछ इंडस्ट्री लीडर मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि एक योगी कॉरपोरेट गवर्नेंस और प्रोफेशनलिज्म के बारे में क्या जानता होगा? हमने उनके इस मजाक को चुनौती के रूप में लिया और रुचि सोया को एक लिस्टेड कॉरपोरेट एंटिटी के तौर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि रुचि सोया एक कमोडिटी कंपनी से एफएमसीजी कंपनी के रूप में बदलेगी और 50 हजार करोड़ रुपए के कारोबार के साथ मार्केट लीडर बनेगी।

जीत के बाद हम बताएंगे गुंडई क्या होती है?- सपा नेता ने भाजपा को की खुलेआम दी धमकी

बाबा रामदेव ने हाल ही में कहा है कि वे पतंजलि आयुर्वेद का आईपीओ लेकर आएंगे। अभी पतंजलि ग्रुप की कंपनी रूचि सोया 4300 करोड़ रुपए का एफपीओ लेकर आ रही है। बाबा रामदेव का कहना है कि पतंजलि ग्रुप ने अगले 3-4 सालों में सभी कंपनियों को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। वित्त वर्ष 2020-21 में पतंजलि ग्रुप का कुल टर्नओवर 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है।

Related Post

SC

सुप्रीम कोर्ट के चार जज कोरोना पॉजिटिव, जस्टिस एनवी रमणा के शपथ ग्रहण से पहले करवाई गई थी जांच

Posted by - April 21, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण अब देश के सुप्रीम कोर्ट तक दस्तक दे चुका है। जानकारी मिली है कि सुप्रीम…
CM Dhami

सीएम धामी ने अटल फुट ओवर ब्रिज का किया भ्रमण

Posted by - November 1, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित…
Public representatives met CM Dhami

धामी से मिले जनप्रतिनिधि, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Posted by - December 21, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से…
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय मंगलवार को करेंगे स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

Posted by - September 16, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री…