शक्ति प्रदर्शन में जुटे नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह!

619 0

पंजाब कांग्रेस में घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने-अपने खेमे के नेताओं के साथ बैठक करने में जुट गए हैं। मीडिया को नवजोत सिंह सिद्धू खेमे की मीटिंग की खबर लगने के बाद सिद्धू खेमे से जुड़े तमाम विधायक मंत्री और नेता चंडीगढ़ के सेक्टर 39 स्थित कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर से अपनी-अपनी गाड़ियों में निकले। सूत्रों के मुताबिक, किसी अज्ञात जगह पर नए सिरे से मीटिंग की जाएगी। नवजोत सिंह सिद्धू की बैठक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने मोहाली के सिसवां स्थित फॉर्म हाउस पर अपने करीबी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों की आपात बैठक बुलाई है।

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने पार्टी की पंजाब इकाई में चल रही कलह के जल्द खत्म होने का संकेत देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस संकट के समाधान के लिए फार्मूला जल्द सामने आएगा और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू साथ काम करेंगे। पार्टी के पंजाब प्रभारी रावत ने यह भी कहा कि अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे और उनके इस पद पर रहते हुए कांग्रेस चुनाव में उतरेगी।

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाने की प्रक्रिया हुई शुरू

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम एक ऐसे फार्मूले पर काम कर रहे हैं जिससे मुख्यमंत्री और सिद्धू दोनों मिलकर काम करें।’’ सूत्रों का कहना है कि सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है और उनके साथ एक दलित और एक हिंदू नेता को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है ताकि सियासी संकट को खत्म करने के साथ जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरण को भी साधा जा सके।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी का जापान दौरा : रणनीतिक साझेदारी का नया इतिहास रचेंगे यूपी व जापान

Posted by - February 26, 2026 0
यामानाशी (जापान)/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और यामानाशी (जापान) के मध्य…
CM Yogi

संस्कृत है विज्ञान की भाषा, प्रदेशभर में फिर से शुरू किये जाएंगे गुरुकुल पद्धति के विद्यालय: योगी

Posted by - October 27, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से रविवार को प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति…
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

Posted by - January 11, 2022 0
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव (corona posotive)…