पंजाब मेरे काम और विजन की पहचान सिर्फ AAP ने पहचाना, सिद्धू के इस बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

809 0

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है, कांग्रेस के भीतर नवजोत सिंंह सिद्धू एवं कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच अदृश्य जंग जारी है। नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को कहा- हमारे विपक्षी दल आप ने हमेशा से पंजाब के लिए मेरे विजन एवं काम को पहचाना है। उन्होंने कहा- किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार, बिजली के संकट को मैं बखूबी समझता हूं, उसी को दूर करने के लिए पंजाब मॉडल पेश करता हूं।

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के पोस्ट पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के काम की तारीफ कर दी जिसके बाद कांग्रेस में सियासी हलचल बढ़ गई। इसके पहले केजरीवाल ने भी सिद्धू को भला आदमी बताया था, पार्टी में जाने की बात पर उन्होंने कहा था कि अगर आते हैं तो हम स्वागत करते हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा, ‘हमारे विपक्षी AAP ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है, 2017 से पहले की बात हो (बीड़बी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार और बिजली संकट पर पंजाब के लोगों का ख्याल रखना) या आज जैसा मैं पंजाब मॉडल पेश करता हूं, लोग जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।’

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के सांसद और पंजाब प्रमुख भगवंत मान को जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी की तारीफ कर दी। नवजोत सिंह सिद्धू ने यह पोस्ट भगवंत मान के उस सवाल पर लिखा था जिसमें भगवंत मान ने पूछा था कि सिद्धू थर्मल प्लांट द्वारा कांग्रेस को चंदा दिए जाने के मुद्दे पर चुप क्यों है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच पिछले कई दिनों से आपसी खींचतान चल रही है. सिद्धू कांग्रेस पार्टी और पंजाब सरकार में अहम पद चाहते हैं, जबकि अमरिंदर सिंह सिद्धू को न तो कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं और न ही पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनने देना चाहते हैं।

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम- बहुरुपिया है कोरोना, हर वैरिएंट पर रखनी होगी नजर

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की लड़ाई दिल्ली तक भी पहुंची थी, जहां कांग्रेस आलाकमान ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करके विवाद का हल निकालने की कोशिश की। हालांकि, अभी तक जो जानकारी निकल कर सामने आई है, उससे साफ है कि सिद्धू और अमरिंदर में से कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है।

Related Post

CM Dhami

सरकारी अधिसूचनाओं में विक्रम संवत और हिंदू माह का होगा उल्लेख: मुख्यमंत्री

Posted by - March 17, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट…
AK Sharma

पीएम के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी, साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हुई: एके शर्मा

Posted by - April 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) भारतीय जनता पार्टी के आज 43वां स्थापना दिवस…
RLSP- JDU Merge

RLSP-JDU के विलय की उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा, कहा- एक विचारधारा के लोगों का साथ रहना है जरूरी

Posted by - March 14, 2021 0
पटना। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने आधिकारिक तौर पर आरएलएसपी के जेडीयू में विलय की घोषणा कर दी…
Ritu Suhas

एक जुट हुआ प्रदेश, बनेगा स्वच्छ और स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश : ऋतु सुहास

Posted by - September 26, 2024 0
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी “बापू” के स्वच्छता सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने और उनके स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता को…

आठ साल की बच्ची नहीं लेगी सम्मान, पीएम मोदी से की ये गंभीर अपील

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। मणिपुर की लिसिप्रिया कंगुजम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने से इनकार…