फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज

प्रिया प्रकाश की फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ का नया टीजर रिलीज

1719 0

मुंबई। प्रिया प्रकाश वारियर अपनी फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का दूसरा टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर में प्रिया प्रकाश वारियर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है। 1 मिनट 18 सेकेंड के टीजर की शुरुआत में प्रिया कहती हैं- तुम्हें पता है कि कितने लोगों ने मुझे प्रपोज किया है? लेकिन उनमें किसी में वो बात नहीं, बस तुम्हारी आंखों में ही मुझे प्यार दिखता है।

ये भी पढ़ें :-रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने आधी रात को मनाया 26वां बर्थडे 

आपको बता दें ये टीजर एक मिनट 18 सेकेंड हैं. इस टीजर में श्रीदेवी नाम का किरदार निभाने वाली प्रिया प्रकाश का एक डायसॉग भी है।इस टीजर में लव लाइफ पर फोकस किया गया है। इस टीजर को अभी तक यू-ट्यूब पर 1,23,681 व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि ये कोई खास रिस्पॉन्स नहीं हैं। वहीँ पहले चीजर में बाथटब का एक सीन दिखाया गया है जिसे लेकर विवाद उठा था. इसे श्रीदेवी के निधन से जोड़कर देखा जा रहा था. ऐसे में उनके पति प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भी भेजा है।

ये भी पढ़ें :-आमिर खान ने बर्थडे पर किया अपनी अगली फिल्म का एलान 

जानकारी के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत मैमबुली ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा हमें बोनी कपूर की ओर से एक कानूनी नोटिस आया है। मैंने बोनी कपूर को जानकारी दी है कि हमारी फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में एक्ट्रेस का नाम श्रीदेवी जरूर है। हालांकि यह एक कॉमन नाम है। प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म ओरू अदार लव फरवरी को रिलीज हुई थी।

Related Post

suil lahri rashmi deshai deepika chikhaliya,- Ram Mandir Bhumi Poojan

राम मंदिर भूमि पूजन : टीवी स्टार्स ने भी ऐतिहासिक दिन पर शेयर की अपनी फीलिंग

Posted by - August 5, 2020 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज औपचारिक तौर पर राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रख दी है। इस मौके…

अमेरिका की ये हॉलीवुड फिल्म इतने दिन पहले भारत में होगी रिलीज

Posted by - January 9, 2019 0
डेस्क।  अलीटा- बैटल एंजेल फिल्म फाइनली रिलीज होने की तैयारी में है। हॉलीवुड फिल्म ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ जैसी शानदार फिल्मों…