राममंदिर केस मैंने जिताया और जिताने के बाद मोदी ने सारा अपने हाथ में ले लिया- सुब्रमण्यम स्वामी

687 0

राममंदिर मामले पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि ये केस उन्होंने जिताया है। ईटीवी भारत से बातचीत में स्वामी ने यह बात बताई, उन्होंने यह भी कहा कि फिर पीएम ने सारा काम अपने हाथ में ले लिया। सांसद ने कहा कि वो 15 सितंबर 2018 के बाद से अयोध्या नहीं गए हैं। मंदिर बन जाएगा तो जरूर जाएंगे।

घोटाले पर स्वामी का कहना था कि जिस चंपत राय का नाम इसमें जोड़ा जा रहा है वो साधू आदमी है। उनके मुताबिक चंपत राय अपना सब कुछ छोड़कर इस मुहिम के साथ जुड़ा है और किसी घोटाले में शामिल नहीं हो सकता।

अयोध्या में हुए जमीन घोटाले पर स्वामी का कहना था कि जिस चंपत राय का नाम इसमें जोड़ा जा रहा है वो साधू आदमी है। वो अपना सब कुछ छोड़कर इस मुहिम के साथ जुड़ा है। उन्हें नहीं लगता कि ये शख्स किसी घोटाले में शामिल हो सकता है। हालांकि, उनका ये भी कहना था कि पीएम मोदी को सारा मामला देखना चाहिए। वो राम मंदिर से जुड़े सारे मामलों पर खुद नजर रखे हैं।

ईटीवी भारत से बातचीत में सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन पर सरकार के एक्शन से वे खुश नहीं है। मोदी सरकार ने चीन को भारतीय सीमा के अंदर क्यों आने दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक पीएम मोदी ने अमेरिका के दबाव में की. सुब्रमण्यम स्वामी से बातचीत की।

नीतीश बोले- महिलाएं शिक्षित होंगी तो जनसंख्या कम हो जाएगी, डिप्टी सीएम बोली- पुरुष हो जागरुक

स्वामी ने सरकार को चेताते हुए कहा कि वर्कर की आवाज सुनी जानी चाहिए। नहीं तो हाल बाजपेयी सरकार जैसा हो जाएगा। अटल बिहारी जैसे कद्दावर व्यक्तित्व के बावजूद बीजेपी 100 से कुछ ऊपर जाकर अटक गई थी। इंडिया शाइनिंग, फील गुड जैसे नारे भी हवा में उड़ गए। हालांकि, उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद है कि 2024 में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

Related Post

CM Yogi

आदमखोर भेड़िए और तेंदुओं के हमले से बचाने के लिए सरकार मुस्तैद, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Posted by - September 2, 2024 0
लखनऊ। हाल के दिनों में प्रदेश में घटित मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
Congress Protest

उत्तराखंड : गैरसैंण मंडल में अल्मोड़ा को शामिल करने का विरोध, कांग्रेसियों ने फूंका CM का पुतला

Posted by - March 5, 2021 0
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। अल्मोड़ा में कांग्रेस ने राज्य…
AK Sharma

हमारी सनातन संस्कृति में हजारों वर्ष से महिलाओं को सम्मान मिल रहा

Posted by - October 26, 2023 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के…
CM Dhami

प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबन्दी केन्द्र की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - December 20, 2025 0
राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने…
CM Dhami

बारिश के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाएं अभियान: मुख्यमंत्री

Posted by - September 11, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को बारिश के बाद प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के…