जनसंख्या नीति को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई नाराजगी, कहा- एक बच्चे वाला नियम हटाइए

791 0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने आपत्ति जाहिर की है।वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस मामले को लेकर यूपी लॉ कमिशन को चिट्ठी लिखी है और १ बच्चे वाला नियम हटाने की मांग की है। हिन्दू परिषद की चिट्ठी में कहा गया है कि दो बच्चों वाली नीति जनसंख्या नियंत्रण की ओर ले जाती है लेकिन दो से कम बच्चे आने वाले समय में नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

चिट्ठी में आगे कहा गया वन चाइल्ड पॉलिसी से समाज में आबादी का असंतुलन पैदा होगा, योगी सरकार विचार करे वरना इसका असर निगेटिव होगा। दरअसल असम और केरल में जनसंख्या ग्रोथ में असंतुलन देखा गया है, वन चॉइल्ड पॉलिसी में लोग बेटों को प्राथमिकता देते हैं बेटियां कम होने लगती हैं।

इस चिट्ठी में कहा गया है कि वीएचपी सरकार द्वारा लाई गई जनसंख्या नीति, दो बच्चे पैदा करने की नीति का समर्थन करते हैं। लेकिन इसी के साथ कई सवाल भी खड़े किए गए हैं। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कहा गया है कि असम, केरल जैसे राज्यों में जनसंख्या के ग्रोथ में असंतुलन देखा गया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश को इस तरह के कदम से बचना चाहिए और लाई गई ताजा जनसंख्या नीति में बदलाव करना चाहिए।

पेट्रोल की बढ़ती कीमते लोगों को अब ‘हैरान-परेशान’ कर रही- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

बता दें कि नई जनसंख्या नीति में इस बात को भी शामिल किया गया है कि अगर कोई अपनी इच्छा से नसबंदी करवाता है, या एक ही बच्चा करता है, तो उसे सरकार की ओर से इंसेटिव दिया जाएगा। इसमें सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जा सकती हैं। किसी नौकरी पेशा को टैक्स में छूट जैसा फायदा दिया जा सकता है, तो वहीं अगर कोई नौकरी पेशा नहीं है तो उसे सरकारी योजनाओं का फायदा मिल पाएगा।

Related Post

Temple Economy Model

यूपी में बढ़ा धार्मिक टूरिज्म, काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज बने देश के फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश, भारतीय संस्कृति और इतिहास का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, लेकिन वर्ष 2017 से पहले की सरकारों में…
cm yogi

कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर केवल मुसलमानों का अधिकार सीएम योगी

Posted by - November 7, 2023 0
शाजापुर/देवास। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के अंतर्गत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने…
CM Yogi

सीएम योगी ने नन्ही बच्ची ने सुबह लगाई गुहार, दोपहर में एडमिशन पाकर पूरी हुई मुराद

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: मुरादाबाद के अमित कुमार अपनी बेटी वाची के एडमिशन को लेकर पिछले तीन महीने से परेशान थे और लगातार…
PM Modi

पीएम मोदी 7 जुलाई को वाराणसी में काशी वासियों को देंगे नाइट बाजार की सौगात 

Posted by - July 5, 2022 0
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में विकास और रोजगार के नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे है, योगी सरकार काशी में बेकार पड़े…