उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को सौंपी 36 सरकारी कंपनियों की लिस्ट, जल्द होगा निजीकरण

684 0

निजीकरण के रास्ते पर तेजी से बढ़ रही मोदी सरकार ने 36 कंपनियों को चिन्हित किया है जिन्हें जल्द ही निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा। 36 कंपनियों की ये लिस्ट भारी उद्योग मंत्रालय से लेकर वित्त मंत्रालय को सौंपी गई है, इन कंपनियों में BHEL, HMT, स्कूटर इंडिया और Andrew Yule शामिल हैं।

जिन कंपनियों को एकमुश्त बेचने का फैसला किया गया है उनमें हिन्दुस्तान फ्लोरोकार्बन, HLL लाइफ केयर, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स, सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया व ITDC शामिल है।गौरतलब है कि सरकार ने एयर इंडिया, पवन हंस, BEML, भारत पंप कंप्रेशर्स जैसी 35 कंपनियों को विनिवेश के लिए चिन्हित कर रखा है।

बता दें कि एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में शेष हिस्सेदारी को भी बेचने का प्रस्ताव है, सरकार ने वित्त वर्ष 1.75 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य तय किया है।इससे पहले लोक उद्यम विभाग (Department of Public Enterprises) भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय का हिस्सा था। पीटीआई के मुताबिक अब लोक उद्यम विभाग को वित्त मंत्रालय के अंतर्गत लाया गया है, जो कि पहले भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन काम करता था। अब वित्त मंत्रालय के अधीन 6 मंत्रालय हो गए हैं।

गौरतलब है कि सरकार ने पहले से ही रणनीतिक बिक्री के लिए करीब 35 सीपीएसई की पहचान की है। इनमें एयर इंडिया, पवन हंस, बीईएमएल, स्कूटर्स इंडिया, भारत पंप कंप्रेशर्स और प्रमुख इस्पात कंपनी- सेल की भद्रावती, सलेम और दुर्गापुर इकाइयां शामिल हैं।

Related Post

CM Dhami

राज्य में आपदा राहत कार्यों के लिए वरदान साबित हो रही है ड्रोन तकनीक: सीएम धामी

Posted by - May 1, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड को रक्षा उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प व्यक्त करते हुए , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
CM Dhami

विहिप की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने लिया संतों का आशीर्वाद

Posted by - May 26, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग…
UP Board

यूपी बोर्ड की सख्ती, परीक्षा से पहले 1.88 लाख परीक्षार्थी आउट

Posted by - February 16, 2020 0
प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा…
CM Nayab Singh

विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने के बयान पर CM सैनी का पलटवार, कहा- ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए

Posted by - August 12, 2024 0
करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) रविवार देर रात करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे थे यहां…