बीजेपी-शिवसेना के फिर साथ आने के अटकलों को ठाकरे ने किया खारिज, कहा- कहीं नहीं जा रहा हूं

597 0

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के फिर साथ आने की अटकलें जोरों पर हैं, दोनों पार्टियों के नेता बयानों में गठबंधन की संभावनाओं को हवा दे रहे। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मजाकिया अंदाज में भाजपा के साथ शिवसेना के गठबंधन के अटकलों को खारिज कर दिया है। ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अभी भी अजित पवार और बालासाहेब थोराट के साथ बैठा हूं. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।

उन्होंने आगे मजाक में कहा, “हां, आपसे बात करने के बाद, मैं भाजपा से मिलने जा रहा हूं।” शिवसेना प्रवक्ता राउत ने बीजेपी संग आने की अटकलों पर समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “हम भारत-पाकिस्तान नहीं हैं।

शिवसेना प्रवक्ता राउत ने बीजेपी संग आने की अटकलों पर समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “हम भारत-पाकिस्तान नहीं हैं। आमिर खान और किरण राव को देखिए, यह उस तरह का रिश्ता है। हमारे (शिवसेना-बीजेपी) राजनीतिक रास्ते अलग हैं, लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी।”

ठाकरे ने कहा, ‘हम पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। इसे काला दिवस कहा जा रहा है, लेकिन जो केंद्र के लोग जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वो क्या ऐसा करके लोकतंत्र को सफेद कर रहे हैं?’ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि उनका (विपक्ष) महाराष्ट्र की सरकार को कमजोर करने का प्रयास विफल था और उनका यह प्रयास अभी भी असफल ही है।

Related Post

योग

योग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने की दे सकता है ताकत

Posted by - July 10, 2020 0
  नई दिल्ली। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर ने बताया कि वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलने बावजूद योग कैंसर…
Birni Aankhi

उत्तराखंड के अपने ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई फ़िल्म “बिरणी आंखी”

Posted by - January 17, 2026 0
उत्तराखंड के पहले ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर गढवाली फिल्म “बिरणी आंखी” (Birni Aankhi) आज रिलीज हुई, इसी के साथ उत्तराखंड…
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ‘इनोवेशन बैंक’ का रखा प्रस्ताव

Posted by - June 18, 2022 0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन (Central road transport) और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बुनियादी ढांचे के विकास…

झारखंड विधानसभा में नमाज के कमरे पर बवाल, ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए भजन करने लगे BJP विधायक

Posted by - September 6, 2021 0
झारखंड विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ, हंगामा विधानसभा परिसर में नमाज के लिए अलग से कमरा अलॉट किए…