पश्चिम बंगाल में मनाया जाएगा खेला होबे दिवस

614 0

बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद टीएमसी प्रमुख एवं सीएम ममता बनर्जी बेहद उत्साहित हैं, मंगलवार को उन्होंने एक ऐलान किया। विधानसभा चुनाव में टीएमसी के गाने खेला होबे को जनता ने जमकर सराहा, ममता बनर्जी ने हर साल अब खेला होबे दिवस मनाने का ऐलान किया है। भाजपा को निशाने पर लेकर उन्होंने कहा- चुनाव आयोग की मदद से वह इतनी सीटें हासिल कर पाई, वरना 30 सीटें भी नहीं जीत पाती।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के वक्त भाजपा विधायकों द्वारा नारेबाजी करने पर उन्होंने कहा- भाजपा के विधायक शालीनता एवं शिष्टाचार नहीं जानतें।
ममता बनर्जी ने कहा मैने राजनाथ से लेकर सुषमा स्वराज तक अनेक भाजपा नेताओं को देखा है लेकिन इस वक्त की भाजपा सभ्यताविहीन है। ममता बनर्जी ने विधानसभा में इस बारे में ऐलान करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में खेला होबे दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग फुटबॉल क्लब्स को 50 हजार फुटबॉल भी दिए जाएंगे।

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर सीएम ने कहा पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं। अपनी स्पीच में यूपी की योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी सरकार गंगा नदी में शवों को बहा रही है। जो आगे बहकर बंगाल आ रहे हैं जिससे पानी दूषित हो गया है। ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि अगर आयोग (EC) ने मदद नहीं की होती तो बीजेपी 30 सीट भी न जीत पाती।

Related Post

निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू

निर्भया केस: दोषियों का डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी

Posted by - January 7, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया कांड में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने निर्भया…
AK Sharma

समाज के सभी वंचितों, गरीबों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है बीजेपी: एके शर्मा

Posted by - April 30, 2023 0
मऊ/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने आज मऊ जनपद में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता…

तेजस्वी की सभा में हंगामा, कार्यकर्ताओं के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई

Posted by - October 13, 2019 0
सहरसा। रविवार यानी आज बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है. तेजस्वी यादव सहरसा…