उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी

841 0

शनिवार शाम को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अचानक तबीयत बिगड गई। इसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में एडमिट कराया गया। साथ ही मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज किया जा रहा है। प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक कल्याण सिंह की खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा है, और उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है।

जानकारी के लिए बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे। वहां उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से भी बात की। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1411551122775371779?s=19

बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में हालत स्थिर होने के बाद कल्याण सिंह के परिवार ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

Related Post

Yogi government signs MoU with AM Green Group

दावोस में एएम ग्रीन ग्रुप के साथ योगी सरकार का ऐतिहासिक एमओयू हस्ताक्षरित

Posted by - January 20, 2026 0
दावोस/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर टीम योगी को दावोस (Davos) में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में बड़ी सफलता…
Population

समस्या न बने जनसंख्या

Posted by - July 11, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ संख्या मायने रखती है। अधिक हो तो भी, कम हो तो भी। संख्या  सुविधाजनक कम, समस्याजनक ज्यादा…
CM Yogi

आस्था के रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर पर बरसते रहे श्रद्धा और समरसता के फूल

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। धर्म, सत्य और न्याय की विजय प्रतिष्ठा के पावन महापर्व विजयादशमी के अवसर पर शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर से…

असम-मिजोरम संघर्ष: गोहत्या पर रोक लगाने की तिलमिलाहट के कारण हिंसा की घटना हुई- सीएम हेमंत

Posted by - July 28, 2021 0
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई और गोहत्या पर…