अधिक दाम पर किया कोवैक्सीन का सौदा! ब्राजील के राष्ट्रपति के खिलाफ जांच को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

620 0

कोरोना संकट के बीच भारत बायोटेक की कोवैक्सीन डील को लेकर ब्राजील के ऱाष्ट्रपति फंस गए हैं, सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। G1 वेबसाइड की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कोवैक्सीन खरीद में अधिक कीमत तय की, जबकि उससे कम दाम में फाइजर की वैक्सीन उपलब्ध थी। राष्ट्रपति ने एक डोज की कीमत 15 डॉलर (1,117) तय की, दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि जबकि एक खुराक की सही कीमत सिर्फ 100 रुपए ($1.34) थी।

बोल्सोनारो को इसके बारे में पता भी था लेकिन उन्होंने नजरअंदाज किया जिसके बाद विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा कर दिया और डील को अस्थाई तौर पर रद्द करना पड़ा। भारत बायोटेक ने कहा- हमने समझौते, अप्रूवल और सप्लाई के लिए उन्हीं नियमों का पालन किया जो बाकी देशों के साथ कर रहे हैं।

पारा राज्य की राजधानी बेलेम में एक प्रदर्शनकारी ने तख्ती ली हुई थी, जिस पर लिखा हुआ था, ‘अगर हम हर एक कोविड मृतक के लिए एक मिनट का मौन रखें, तो हम जून 2022 तक मौन हो जाएंगे।’ आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक पांच लाख से अधिक ब्राजीलियाई नागरिकों ने कोविड के चलते अपनी जान गंवाई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की जज रोजा वेबर ने कहा कि सरकार द्वारा कोविड महामारी से निपटने की जांच करने वाली सीनेट समिति की हालिया गवाही के बाद राष्ट्रपति बोल्सोनारो के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक सांसद का आरोप है कि राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो मामले से परिचित होने के बावजूद भारतीय कोवैक्सीन के महंगे सौदे को रोकने में नाकाम रहे। सुप्रीम कोर्ट में अगर आरोप साबित हुए तो जायर बोल्सोनारो को राष्ट्रपति के पद से हटाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए अभियोजक जनरल ऑगस्टो अरास की मंजूरी की जरूरत होगी जो कि जायर बोल्सोनारो के राजनीतिक सहयोगी हैं।

Related Post

Remo DSouza

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Posted by - December 11, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) को हार्ट अटैक आया है। रेमो को कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के…
Rajinikanth prayed early recovery of SP Balasubramanian

एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना

Posted by - August 20, 2020 0
चेन्नई। एक्टर रजनीकांत सहित दक्षिण भारत फिल्मों की कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द…
बाबा विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह

कोरोना वायरस इफेक्ट : बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में इंट्री पर लगी रोक

Posted by - March 17, 2020 0
वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा…