विकास दुबे की पत्नी ने कहा- सरकार मृत्यु प्रमाण पत्र दे नही तो बच्चों के साथ करूंगी सुसाइड

810 0

पिछले साल हुए कानपुर हत्याकांड में विकास दुबे की पत्नी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है। गैंगस्टर की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी लाचारी के बारे में बताया रिचा ने कहा कि दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। पिछले 1 साल से उनका जीना हर तरफ से दुश्वार है, उनसे सब कुछ छीन लिया जा रहा है।

विकास दुबे की पत्नी ने कहा कि उनकी मौत को 1 साल हो गए हैं और अब तक उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र हुए कानपुर हत्याकांड में विकास दुबे की पत्नी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है। गैंगस्टर की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी लाचारी के बारे में बताया रिचा ने कहा कि दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। पिछले 1 साल से उनका जीना हर तरफ से दुश्वार है, उनसे सब कुछ छीन लिया जा रहा है।

विकास दुबे की पत्नी ने कहा कि उनकी मौत को 1 साल हो गए हैं और अब तक उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला है। जब तक विकास का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा तब तक रिचा को उसके बीमा का लाभ नहीं मिलेगा। रिचा ने कहा कि उसकी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों के लिए खाने का इंतजाम करना भी मुश्किल है। रिचा ने कहा कि मजबूरी में मैं अपने बच्चों के साथ सुसाइड करने की सोच रही थी। मेरे बच्चों की पढ़ाई रुकी हुई है। दुबे की पत्नी का कहना है कि मैं गहने बेचकर घर का खर्चा चला रही हूं। रिचा ने यह भी कहा है कि इस दौरान मेरे ब्राह्मण समाज ने मेरी मदद की है। दुबे की पत्नी ने कहा अगर बीमा मिल जाएगा तो बच्चों की पढ़ाई पूरी हो जाएगी।

रिचा बताती है कि मदद के लिए वह रोजाना दफ्तर जाती है लेकिन सुबह से शाम तक बैठने के बाद कहा जाता है कि आपको यहां नहीं वहां जाना पड़ेगा। रिचा ने कहा- मेरा समय ऐसे ही बीत रहा है। सिंगल पेरेंट होना दुनिया में सबसे कठिन काम है।

Related Post

Upvan Yojana

शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा करने के लिए “उपवन योजना” की शुरुआत करने जा रही योगी सरकार

Posted by - September 16, 2024 0
वाराणसी। शहरीकरण और विकास के चलते शहरों में कम हुई हरियाली को योगी सरकार बढ़ा रही है। बीते 20 जुलाई…
CM Yogi

सीएम योगी ने किसानों को किया सम्मानित, एफपीओ की प्रदर्शनी का भी किया शुभारम्भ

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। किसान दिवस (Kisan Diwas) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां…
footwear park

यूपी के पहले फुटवियर पार्क के लिए 26 औद्योगिक भूखंड आवंटन को तैयार

Posted by - May 31, 2025 0
कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास…
Maha Kumbh 2025

चार प्रदेशों में आयोजित हुआ महाकुंभ 2025 का रोडशो, योगी के मंत्रियों ने लोगों को दिया संगम स्थान का निमंत्रण

Posted by - December 12, 2024 0
देहरादून/जम्मू/पटना/पणजी। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए योगी सरकार देशभर…