BJP विधायक ने सांसद मेनका गांधी को बताया निहायत घटिया महिला

1310 0

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली भाजपा सांसद मेनका गांधी पर पार्टी के ही विधायक अजय विश्नोई ने तीखा हमला बोला है। एमपी के भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने कहा- मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं मैं शर्मिंदा हूं कि वह मेरी पार्टी की सांसद हैं। विधायक ने कहा- मेनका ने पशुचिकित्सक डॉ. विकास शर्मा से जिन शब्दों में बात की उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता।

इस मामले में यूनिवर्सिटी की तरह से मेनका गांधी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है, अब विधायक के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। अजय विश्नोई अपने बयानों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं जनवरी में उन्होंने सीएम शिवराज से कहा था कि सभी जिलों में समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रियों को भेजिए।

दरअसल कुछ ही दिन पहले मेनका गांधी पर एक वेटरनरी डॉक्टर्स से अभद्रता का आरोप लगा। जिसका एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें मेनका गांधी की आवाज बताई जा रही है। इसमें वो कथित तौर पर एक कुत्ते के इलाज को लेकर वेटरनरी डॉक्टर से बात करती सुनाई दे रही हैं. मेनका डॉक्टर से काफी अभद्र भाषा में बात कर रही है। ऐसे में अब पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने मेनका गांधी के अभद्र व्यवहार को लेकर ट्वीट कर उन्हें ‘एक निहायत ही घटिया महिला कहा है।

अजय विश्नोई का कहना है कि ‘मैं शर्मिंदा हूं कि वह मेरी पार्टी की सांसद है लेकिन वह हमारी नेता नहीं हैं। उन्होंने जबलपुर को घटिया कहा है। जबलपुर वेटरनरी यूनिवर्सिटी घटिया नहीं है, बल्कि मेनका गांधी एक घटिया महिला हैं। दरअसल वायरल ऑडियो क्लिप में मेनका गांधी ने बातों ही बातों में जबलपुर के वेटरनरी विश्वविद्यालय को भी घटिया बताया है। जिसके बाद मेनका गांधी का जम कर विरोध हुआ। इस मामले में इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मेनका गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Post

CM Dhami

विकास और विरासत के बल पर केदारनाथ सीट पर जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री

Posted by - October 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उखीमठ-रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल का नामांकन…
Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी को लगा झटका, चार विधायक ने मिलाया RJD से हाथ

Posted by - June 29, 2022 0
पटना: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के चार…
Hizbul mujahiddin

जम्मू-कश्मीर : शोपियां से हिज्बुल मजुाहिद्दीन के सात लोग गिरफ्तार

Posted by - March 13, 2021 0
श्रीनगर।  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन (Hizbul Majuhiddin) से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया…
टुकड़े-टुकड़े गैंग

गृह मंत्रालय बोला-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’के बारे में नहीं है कोई जानकारी

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक सभाओं में अक्सर…
ravi shankar prasad

शिकायत करने पर 24 घंटे में हटाना होगा कंटेंट, सोशल मीडिया के लिए सरकार की गाइडलाइन

Posted by - February 25, 2021 0
नई दिल्ली । सोशल मीडिया (Social Media) कंपनियों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र सरकार नए नियम लाने की…