कश्मीरी हिंदू-सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल न करने पर भड़के BJP सांसद- PM ने ठीक न किया

800 0

केंद्र सरकार की अकसर आलोचना करने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर पीएम मोदी से नाराज हो गए हैं। बीते दिन पीएम ने कश्मीर मुद्दे पर गुपकार गठबंधन में शामिल पार्टियों और अन्य दलों के साथ बैठक की थी जिससे स्वामी नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा- कश्मीरी हिंदू और सिख समुदाय जिन्हें मारा गया, जिनके साथ दुष्कर्म हुआ, जिन्हें कश्मीर छोड़ना पड़ा उनके प्रतिनिधियों को मीटिंग से अलग रखकर पीएम ने गलत किया।

गौरतलब है कि पीएम की को कश्मीर के राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक के खिलाफ कश्मीरी पंडित एकजुट हो गए थे। कश्मीरी पंडितों का आरोप है कि पिछले 30 साल से जम्मू कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनका तिरस्कार किया और उन्हें इस्तेमाल किया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब स्वामी ने कश्मीर मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पिछले महीने ही जब भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बहाली की संभावनाओं को बल मिल रहा था, तब स्वामी ने परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था- “कश्मीर पर सरेंडर। गुड बाय PoK। मुझे यकीन है कि मोदी जल्द ही इमरान खान के साथ लंदन में डिनर करेंगे।” इससे कुछ दिन पहले भी स्वामी एक अन्य ट्वीट में लिखा था कि वे कश्मीरी पंडितों के न्याय के लिए भी जोरदार अभियान चला चुके हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को कश्मीर के राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक के खिलाफ कश्मीरी पंडित एकजुट हो गए थे। कश्मीरी पंडितों के संगठन ऑल इंडिया यूथ कश्मीरी समाज के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में इस बैठक के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कश्मीरी पंडितों का आरोप है कि पिछले 3 दशकों से जम्मू कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनका तिरस्कार किया है और उन्हें सियासी मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया है।

Related Post

दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : सोनिया गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुई हिंसा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार…
NCW

बलात्कार मामले में ममता बनर्जी के बयान पर NCW की अध्यक्ष भड़की

Posted by - April 13, 2022 0
कलकत्ता: राष्ट्रीय आयोग फॉर विमेन (NCW) अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
AK Sharma

भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - October 19, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के दोषी…
CM Dhami

सीएम धामी से पूर्व राज्यपाल बेबी मौर्य ने की भेंट

Posted by - August 22, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखण्ड की पूर्व…