सिसोदिया ने भाजपा को बताया झूठा, कहा- 4 गुना ऑक्सीजन मांगने जैसी कोई बात ही नहीं

908 0

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए ऑक्सीजन संकट को लेकर एकबार फिर से भाजपा एवं केजरीवाल सरकार आमने सामने आ गए हैं। ऑक्सीजन ऑडिट टीम ने बताया कि दिल्ली सरकार की जरूरत 289 मीट्रिक टन की थी पर वह 1140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मांग रहे थे। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा- भाजपा जिस रिपोर्ट की चर्चा कर रही है वह झूठ है, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने भाजपा को चैलेंज करते हुए कहा- जो आरोप लगा रहे उस रिपोर्ट को लाएं जिसको सुप्रीम कोर्ट ने अप्रूव किया है।

उन्होंने कहा जब देश में ऑक्सीजन की दिक्कत थी उस वक्त केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी कि इस समस्या को दूर करे पर उसने ऐसा नहीं किया। मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि बीजेपी इस मामले में झूठ बोल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने एक ऑक्सीजन कमेटी बनाई थी, हमने कई सदस्यों से बात की है सभी ने यही कहा है कि उन्होंने कोई रिपोर्ट अप्रूव ही नहीं की है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि जब कमेटी के सदस्यों ने कोई रिपोर्ट दी ही नहीं है, तो ये कौन-सी रिपोर्ट है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी वाले वो रिपोर्ट लाकर दिखाएं, जिसको सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी ने अप्रूव किया है। अभी ये पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में है, ऐसे में इस तरह का षडयंत्र नहीं करना चाहिए।

मनीष सिसोदिया बोले कि दिल्ली में जब ऑक्सीजन संकट था, तब उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की थी क्योंकि केंद्र ने ही ऑक्सीजन सप्लाई का बंटाधार किया था। ये तथाकथित रिपोर्ट सिर्फ बीजेपी के दफ्तर में बनाई गई है और अब झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मनीष सिसोदिया ने सवाल किया कि क्या मरीज, डॉक्टर, अस्पताल हर कोई झूठ बोल रहा है ऑक्सीजन के बारे में।

दिल्ली के डिप्टी सीएम बोले कि मैं बीजेपी के नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि अपनी पार्टी को संभालिए यह बहुत झूठ बोलने लग गए हैं। यह अब भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारतीय झगड़ालू पार्टी हो गई है, रोजाना किसी न किसी से झगड़ते रहते हैं. इन लोगों को कोई काम दीजिए वरना यह रोजाना यह झूठ बोलकर झगड़ते रहेंगे।

बता दें कि मनीष सिसोदिया से कुछ देर पहले ही बीजेपी के संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऑडिट में पता चला कि जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन दिल्ली के लिए लिया गया, जिससे 12 राज्यों का ऑक्सीजन काटकर दिया गया।

संबित पात्रा ने आरोप लगाया था कि तब आपने ऐसा महाझूठ बोला, जो अब सामने आया है कि सबसे बड़ा अपराध था। बीजेपी नेता ने कहा कि कोई ऑक्सीजन पर भी सियासत कर सकता है, ये भी देखने को मिल गया है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने खुद की नाकामी छुपाने के लिए पूरे देश मे झूठ फैलाने का काम किया। दिल्ली में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में थी, लेकिन उन्हें ये पता भी नहीं था कि इसको कैसे मैनेज करना है। संबित पात्रा की ओर से आरोप लगाया गया कि इस सबके लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह ही ये जानकारी आई थी कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑक्सीजन संकट को लेकर गठित टास्क फोर्स ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि दिल्ली सरकार की ओर से जरूरत से चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन की डिमांड की गई थी। इस डिमांड को पूरा करने के लिए करीब 12 राज्यों की ऑक्सीजन यहां डायवर्ट करनी पड़ी थी।

Related Post

पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस

Posted by - February 28, 2021 0
आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय को बयान दर्ज कराने के लिए शीघ्र ही नोटिस भेजा जाएगा। शासन के आदेश पर विजिलेंस ने उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों की खुली जांच शुरू कर दी है। गोपनीय जांच में शिकायतें प्रथमदृष्ट्या सही पाए जाने के बाद खुली जांच के आदेश दिए गए हैं।   फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन बिजलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय से आय से अधिक सम्पत्ति मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उनको नोटिस भेजा जाएगा। मनोज पांडेय पर अपने क्षेत्र के दलित परिवार की जमीन अवैध ढंग से हथियाने का भी आरोप है। शिकायतें मिलने पर सरकार ने विजिलेंस के माध्यम से पहले गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथमदृष्ट्या सही पाए गए। जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद शासन ने विजिलेंस को मनोज पांडेय के विरुद्ध खुली जांच करने का आदेश दे दिया। विजिलेंस अब शिकायतों से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मनोज पांडेय से पूछताछ भी करेगी। खुली जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जांच के शिकंजे में फंसने वाले वह तीसरे पूर्व मंत्री हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे मो. आजम खां के विरुद्ध एसआईटी व गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध विजिलेंस जांच की जांच चल रही है। एसआईटी जल निगम भर्ती घोटाले में मो. आजम खां को दोषी ठहरा चुकी है। गायत्री प्रजापति के विरुद्ध तो आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है
School Savat Yojana

कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था: सीएम साय

Posted by - May 3, 2024 0
रायपुर। विधानसभा चुनाव 2018 के समय कांग्रेस पार्टी ने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें 36 वादे थे,…
CM Dhami

राजस्व प्राप्ति के लिए हर माह विभाग की जाएगी समीक्षा: सीएम धामी

Posted by - May 23, 2023 0
देहारादून। विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल…