अलवर में पीट पीटकर युवक की हत्या मामले में विश्व हिन्दू परिषद का नेता गिरफ्तार

816 0

राजस्थान के अलवर जिले में 2018 में रकबर उर्फ अकबर खान की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी उस मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने विश्व हिन्दू परिषद के नेता नवल किशोर शर्मा को गिरफ्तार किया है, उसे दस दिन की पुलिस रिमांड पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस इस मामले में चार गिरफ्तारियां पहले कर चुकी है इनमें परमजीत सिंह, नरेश वर्मा, विजय कुमार एवं धर्मेंद्र यादव शामिल है। 2018 में गाय की तस्करी के संदेह में लोगों ने अकबर और असलम को घेर लिया, असलम बचकर भागने में सफल रहा पर अकबर की हत्या कर दी गई। अकबर के परिजनों ने नवल किशोर पर आरोप लगाया था कि उसी के अगुवाई में भीड़ वहां एकत्रित हुई और लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई।

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया है कि वीएचपी नेता की गिरफ्तारी रामगढ़ पुलिस ने तीन से 4 दिन पूर्व ही कर ली थी।

इस मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र के मीणा ने बताया कि नवल किशोर शर्मा की गिरफ्तारी उन्हीं आरोपों के तहत की गई है जो उन पर 4 लोगों के साथ लगे थे। वह इस मामले को लेकर अब पुलिस द्वारा इस मामले में उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 यानी हत्या वही 304 गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है और अब उनसे कोर्ट की आदेशा अनुसार अगले 10 दिनों की हिरासत में पूछताछ की जाएगी।

Related Post

Savin Bansal

डीएम जनदर्शन, सुनवाई से लेकर समाधान तक; बढ़ती जन अपेक्षाएं; मौके पर ही निर्णय

Posted by - November 10, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी।…
DM Savin Bansal

दुर्गम पगंडंडी नापते डीएम, जनता में जगा रहे सरकार, प्रशासन के प्रति विश्वास

Posted by - May 15, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिाकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal ) दुरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर में माध्यम…
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

Posted by - April 7, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध…