अखिलेश ने हिन्दू-मुस्लिम दोनो मरवाए, 22 सीट आ गई तो छोड़ दूंगा राजनीति -संगीत सोम

904 0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं, भाजपा विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। सरधना में एक सड़क के लोकार्पण में पहुंचे संगीत सोम ने कहा- अखिलेश जी अभी आरी के कटवाने की बात कर रहे हैं उनकी औकात नहीं है।

सोम ने कहा- अखिलेश को 25 साल के लिए सो जाना चाहिए, विदेश में जो घर खरीदा है वहां चले जाएं क्योंकि यहां की जनता उन्हें देखना नहीं चाहती। मुजफ्फरनगर दंगे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा- अखिलेश यादव ने हिन्दू भी मरवाए और मुस्लिम भी मरवाए, सच्चाई को सच्चाई नहीं कहा। विधायक ने दावा किया कि सपा इसबार अगर 22 सीट से ज्यादा जीत जाएगी तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर माहौल गर्म हो गया है।

संगीत सोम और डॉ. संजीव बालियान रविवार को सरधना में 25 करोड रुपए की लागत से बनी सड़कों के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के नेता अभी भी टि्वटर- टि्वटर खेल रहे हैं। पूछा- 5 साल में कभी लखनऊ से निकले हो तो बताओ। हमारे सात-सात विधायक मरे, क्योंकि वो लोगों के बीच गए। आपके लोग जब बाहर ही नहीं निकले तो उसे बीमारी होती कैसे?

संगीत सोम ने कहा, ‘जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो बसपा से प्रत्याशी ले आए। मैं गारंटी से कहता हूं कि पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा जीतेगी। एकाध वोट सपा को मिलेंगे’। पिछले दिनों में सभी निर्दलीय सदस्य भाजपा के साथ आ गए हैं। बताते चले कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने गौरव कुसैड़ी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा ने सलोनी गुर्जर को मैदान में उतारा है। सलोनी गुर्जर बसपा से पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी और जीती है।

Related Post

Yogi government

नौ वर्षों में यूपी पुलिस हुई हाईटेक, स्मार्ट पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षित बना प्रदेश

Posted by - March 20, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने पिछले नौ वर्षों में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर…
CM Yogi

अब यूपी का युवा बाहर नहीं जाएगा, अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगा: सीएम योगी

Posted by - February 15, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यूपी का युवा अब बाहर नहीं जाएगा, बल्कि…
PM Modi

पीएम मोदी 7 जुलाई को वाराणसी में काशी वासियों को देंगे नाइट बाजार की सौगात 

Posted by - July 5, 2022 0
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में विकास और रोजगार के नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे है, योगी सरकार काशी में बेकार पड़े…
Anandi Ben Patel

समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल

Posted by - July 1, 2025 0
गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार शाम महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में आयोजित अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम,…