डीके ठाकुर ने थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त के लिए चेताया

1253 0

चिनहट और विभूतिखण्ड इलाके में हो रही ताबड़तोड़ चोरी की वारदात के चलते पुलिस कमिश्नर (DK Thakur) ने मंगलवार को दोनों थानों का निरीक्षण किया। साथ ही रात्रि गश्त के अलावा अपराध को लेकर नाराजगी भी जतायी। उन्होंने प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने की कड़ी चेतावनी दी है।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर (DK Thakur) मंगलवार को चिनहट और विभूतिखण्ड थानों का निरीक्षण करने पहुंचे तो अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पूर्व सूचना होने के कारण पुलिसकर्मी अलर्ट नजर आए। पुलिस कमिश्नर (DK Thakur) ने सर्किल के दोनों थानों के अर्दली रूम से लेकर कंप्यूटर, जीडी, हवालात और मेस के अलावा अन्य गतिविधियों की गुणवत्ता परखी। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान कमिश्नर (DK Thakur) ने लंबित विवेचनाओं के अलावा एनबीडब्ल्यू, शिकायती पत्रों की जांच और माल मामलों के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को लेकर भी कमिश्नर ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने के अलावा प्रभारियों को नए सिरे से दोपहिया और चार पहिया पीआरवी वाहनों का रूट तय करने की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा एसीपी प्रवीण मलिक समेत अन्य अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के अलावा एडीसीपी कासिम आब्दी, एसीपी प्रवीण मलिक और प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी व चंद्र शेखर सिंह के अलावा तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi did Rudrabhishek in Mansarovar temple

सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में जनकल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

Posted by - July 24, 2023 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सुबह जनकल्याण…
CM Yogi

वर्दीधारी ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा: सीएम योगी

Posted by - June 15, 2025 0
लखनऊ: वर्दीधारी ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा। महाकुंभ में पुलिस की भूमिका एक…
Maha Kumbh

महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में सनातन आस्था का महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) चल रहा है। महाकुम्भ में करोड़ों की संख्या…
Kukrail Night Safari

अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

Posted by - March 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर…