transfers

यूपी में नौ आईपीएस अफसरों का तबादला

1453 0

राज्य सरकार ने सोमवार देर रात नौ आईपीएस अफसरों का तबादला (IPS officers transfer) कर दिया है। इनमें जौनपुर के एसपी रहे राजकरन नैय्यर और अमरोहा एसी सुनीति को पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया है।

पुलिस मुख्यायलय की ओर से जारी सूची के मुताबिक अजय कुमार साहनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से हटाकर जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजकरन नैय्यर को पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है।

इनके अलावा प्रभाकर चौधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ भेजा गया है। प्रतीक्षारत रहे पवन कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद, पूनम को सेना नायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा से पुलिस अधीक्षक अमरोहा, अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से पुलिस अधीक्षक बांदा भेजा गया है।

इसी तरह सुनीति को पुलिस अधीक्षक अमरोहा से पुलिस मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है। राधेश्याम को पुलिस अधीक्षक नियम एवं ग्रंथ लखनऊ से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, सिद्धार्थ शंकर मीना को पुलिस अधीक्षक बांदा से पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज भेजा गया है।

Related Post

यूपी में मॉब लिंचिंग के साथ-साथ अब तो ‘पुलिस लिंचिंग’ – अखिलेश यादव

Posted by - October 10, 2019 0
झांसी। उत्तर प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गुरुवार यानी आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज…
नागरिकता संशोधन बिल

उद्धव ठाकरे विधायकों से बोले- क्यूं टूटा बीजेपी से 25 साल पुराना नाता

Posted by - November 22, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना अपनी विरोधी पार्टियों कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन करके सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।…
CM Yogi

शिक्षा को संस्कारों और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने पर ही विकसित भारत की रखी जा सकती है नींव: सीएम योगी

Posted by - May 10, 2025 0
लखनऊ: शिक्षा केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे नैतिक मूल्यों, संस्कारों और राष्ट्र प्रथम की भावना…
77th Republic Day celebrations held in Lucknow

राष्ट्रीय गौरव व उल्लास के साथ लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया…