corona in up

गोरखपुर में कोरोना के मिले मात्र 8 नए केस

1109 0

कभी कई दिनों तक हजार पार की संख्या पर कायम रहा कोरोना संक्रमण (Corona) अब इकाई की संख्या में सिमट रहा है. रविवार को गोरखपुर में सिर्फ 8 नए कोरोना संक्रमित मिले. इसके साथ ही जिले में अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या रविवार तक 372 रह गई थी. ये आंकड़े इस बात की तस्दीक भी हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और नीति आयोग से सराहे गए गई योगी सरकार के ट्रिपल टी फॉर्मूले ने कोविड की दूसरी लहर को न सिर्फ थाम लिया है बल्कि तीसरी लहर को समय रहते बेअसर करने की तैयारी भी जारी है.

गोरखपुर में मध्य अप्रैल से लेकर मई माह के पहले सप्ताह तक कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज थी. इस पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ट्रिपल टी यानी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के अभियान को गांव-गांव में तेज किया गया. गांव स्तर पर ही लक्षण वालों की पहचान, उनकी जांच, मेडिसिन के साथ होम आइसोलेशन व जरूरत पर अस्पताल में भर्ती करने के इंतज़ाम से संक्रमण का फैलाव रोकने में कामयाबी मिली.

ट्रिपल टी अभियान की जमीनी हकीकत जानने सीएम योगी खुद भी फील्ड में उतर पड़े थे. ट्रिपल टी तेज होने का असर यह हुआ जिले में मई के दूसरे सप्ताह से कोरोना संक्रमण के दैनिक आंकड़े हजार से सैकड़े में और 28 मई से दहाई में आ गए. दैनिक संक्रमण के हिसाब से जिले में पीक 25 अप्रैल को था जब एक ही दिन में 1440 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. 13 जून को यह ग्राफ 8 पर आ गया है. यानी संक्रमण के पीक के एक प्रतिशत से भी कम पर. इसी तरह 30 अप्रैल को कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 10308 के पीक पर थी जो 13 जून को महज 372 रह गई है.

Related Post

E-rickshaw drivers will tell the story of Maha Kumbh

कुंभ नगरी में आवागमन की सुविधा देने के साथ महाकुंभ की गाथा और प्रयाग का महात्म्य भी बताएंगे शहर के ई-रिक्शा चालक

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में पारम्परिक भारतीय मूल्यों और ‘अतिथि देवो भव:’ की संकल्पना को साथ लेते…
AK Sharma

बांके बिहारी मंदिर पहुंचे एके शर्मा का नहीं हुआ स्वागत, सेवायतों ने डाल दिया पर्दा

Posted by - July 19, 2025 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) शनिवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे।…