CM tirath Singh rawat

CM Tirath ने पत्रकारों के आश्रितों के लिए 90 लाख की दी मंजूरी

984 0

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath) ने 18 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के लिए पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इनमे से कुछ पत्रकारों की मृत्यु कोरोना से हुई है।

मुख्यमंत्री रावत (CM Tirath) ने पत्रकार कल्याण कोष के अन्तर्गत आपदाग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए गठित समिति की संस्तुति पर यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री (CM Tirath) इस समिति के अध्यक्ष हैं। पत्रकार कल्याण कोष के गठन के उपरांत यह एक मुश्त सबसे बड़ी सहायता राशि 90 लाख रुपये है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath) ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार हितों के प्रति सदैव सजग रही है। राज्य सरकार कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री (CM Tirath)  ने महानिदेशक सूचना को निर्देश दिए गए है कि जिन मामलों में आवेदन  प्राप्त नहीं है या अभिलेख पूर्ण नही है, उनको भी आर्थिक सहायता के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर ली जाए।

महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्रकार कल्याण कोष के लिए गठित समिति की बैठक 01 जून को आहूत की गई थी, जिस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री (CM Tirath)  ने स्वीकृति दी।  समिति के समक्ष राज्यभर से 18 प्रस्ताव आए थे।  समिति के सम्मुख 08 प्रस्ताव ऐसे भी आए थे, जिनके अभिलेख पूर्ण नहीं है।

इसके लिए सभी जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए गए है अपूर्ण आवेदन पत्रों को पूर्ण करते हुए 15 दिनों में मुख्यालय को प्रेषित करे, ताकि अगली बैठक में आर्थिक सहायता देने पर विचार किया जा सके।

महानिदेशक सूचना ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर पत्रकारों के हित में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

बैठक में गैर सरकारी सदस्य के रूप में पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि बीना उपाध्याय, योगेश भट्ट, त्रिलोक चन्द्र भट्ट उपस्थित रहे। इस मौके पर अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला, उप निदेशक नितिन उपाध्याय मौजूद रहे।

 

Related Post

चिदंबरम को जमानत

पी. चिदंबरम को 105 दिन बाद खुली हवा में लेंगे सांस, विदेश जाने पर रोक

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मनी लांड्रिंग के ईडी वाले मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार को…
CM Dhami

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ

Posted by - February 14, 2026 0
रूद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को गांधी पार्क में आयोजित भव्य उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका…
CM Dhami

सीएम धामी का ब्रिटेन दौरे का तीसरा दिन, 3 हजार करोड़ का हुआ एमओयू

Posted by - September 28, 2023 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन भी 250 विदेशी निवेशकों के…
कंगना रनौत Kangana Ranaut

सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं कंगना रनौत

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ड्रीम रोल पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि सिल्वर स्क्रीन पर…
CM Dhami

सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Posted by - June 15, 2025 0
सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों…