बिल्डिंग का स्लैब गिरने से पांच लोगों की मौत

1254 0

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। उल्हासनगर इलाके में एक आवासीय बिल्डिंग के स्लैब (building slab collapsed) गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक बड़ा स्लैब पांचवे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। इमारत का नाम साई सिद्धी है जो उल्हासनगर के नेहरू चौक पर स्थित है. यह घटना रात साढ़े नौ बजे के करीब की बताई गई है। यह बिल्डिंग पांच फ्लोर की थी।

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ घटनास्थल पर है। ये लोग मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं।

Related Post

Nayab Singh Saini

भाजपा का संकल्प पत्र भगवान समान, वादों को पूरा करते हैं: नायब सैनी

Posted by - September 22, 2024 0
सोनीपत। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Saini) ने रविवार को बरोदा में कांग्रेस और पूर्व सीएम…
एसपीजी संशोधन बिल पेश

लोकसभा में गृह मंत्री ने एसपीजी संशोधन बिल पेश, बोले- यह सुरक्षा सिर्फ पीएम के लिए

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) संशोधन बिल पेश किया है।…