Fire

बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से दो फैक्ट्रीयां राख

1511 0

बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह आग (fire) लगने से दो फैक्ट्री जलकर राख हो गयीं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक सुरक्षाकर्मी को मेंथोल उत्पादन इकाई से धुंआ निकलता नजर आया और उसने मालिक मनोज गुप्ता को सूचना दी। उसके बाद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान मौके पर कोई नहीं था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि करीब छह दमकल गाडियां आग बुझाने में लगायी गयीं और दो घंटे में आग (fire) पर काबू पाया जा सका। इसी बीच, बगल की पीवीसी पाइप फैक्ट्री में भी आग (fire)  फैल गई थी। उन्होंने बताया कि रसायनों के 20 से अधिक ड्रम में धमाका हुआ और आसामान में उसकी चिंगारी 30 मीटर से अधिक ऊंचाई तक गयी।

तब राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम भी बुलायी गयी और करीब पांच घंटे बाद आग (fire) को पूरी तरह बुझाया जा सका। आग (fire) की इस घटना में एक करोड़ रूपये की आर्थिक हानि होने का अनुमान है। सिंह ने बताया कि इस बात की जांच चल रही है कि आग (fire) कैसे लगी।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने माता पीतांबरा के किए दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव पर किया जलाभिषेक

Posted by - August 30, 2023 0
दतिया। सीएम योगी (CM Yogi)  झांसी में तमाम सारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां से सीधा…

UP: ग्रामीणों ने मांगी बिजली तो BJP MLA बोले- बेटे की कसम खाकर कहो कि तुमने मुझे ही वोट दिया

Posted by - July 13, 2021 0
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र से भाजपा के विधायक वीर विक्रम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो…
cm yogi

सीएम योगी ने निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

Posted by - September 11, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का…