Rahul Gandhi

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना- बोले, 2 लाख से ज़्यादा मृतक और जवाबदेही ज़ीरो

1196 0

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना के प्रकोप को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Government) पर निशाना साधा।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट के ज़रिए तंज़ कसते हुए कहा कि दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और जवाबदेही ज़ीरो। उन्होंने कहा कि कर दिया सिस्टम ने ‘आत्मनिर्भर’।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया, “कोविड की दूसरी लहर का चौथा सप्ताह, 2 लाख से ज़्यादा मृतक और जवाबदेही ज़ीरो। कर दिया सिस्टम ने ‘आत्मनिर्भर’!”

 

आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक कविता के अंश को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला था : –

जो भरा नहीं है भावों से,
जो दर्द सुनने को तैयार नहीं,
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिस ‘सिस्टम’ को जन से प्यार नहीं!

मोदी सरकार (Modi Government) को रोज आड़े हाथों लेने वाले राहुल गांधी ने इससे पहले ट्विटर पर लिखा था, ‘एक-दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं है, मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो।’ राहुल गांधी ने सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठाये थे।

Related Post

DM Savin Bansal intervenes, ICICI Bank visits home and issues no dues notice

डीएम का हस्तक्षेप; अंजाम सर्वविधित; आईसीआईसीआई बैंक ने घर जाकर दिया नो ड्यूज; घर के कागजात

Posted by - September 30, 2025 0
देहरादून:  जिला प्रशासन देहरादून अपने त्वरित एक्शन से जहां जनमानस में सरकार, शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढा है वहीं असहाय…
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार, मायावती ने लिया बड़ा फैसला

Posted by - June 25, 2022 0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार…
Anand Bardhan

व्यय वित्त समिति की बैठक में 210 करोड़ से अधिक के विकास प्रस्तावों को स्वीकृति

Posted by - February 12, 2026 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित…

अक्टूबर में चरम पर होगी तीसरी लहर, रोज मिले सकते हैं डेढ़ लाख मरीज- वैज्ञानिकों का अनुमान

Posted by - August 12, 2021 0
देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि महामारी की तीसरी लहर अगस्त…