Earthquake

असम में भूकंप के झटके से फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता

785 0

दिसपुऱ। असम के सोनितपुर जिले (Sonitpur, Assam) में गुरुवार की शाम भी 4 बजकर 17 मिनट पर भूकंप( Earth quake) के झटके (Earthquake Tremors) महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है।

बताया जा रहा है कि ये झटके सोनितपुर के साथ-साथ गुवाहाटी में भी महसूस किए गए। इस हफ्ते असम की अलग-अलग जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 28 अप्रैल, बुधवार को भी सुबह करीब 7:51 पर सोनितपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 थी।

इसके बाद सात बजकर 58 मिनट और आठ बजकर एक मिनट पर भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके क्रमश: 4.3 और 4.4 तीव्रता के दर्ज किए गए। सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर, गुवाहाटी और कई अन्य स्थानों में कई इमारतों में दरारें आ गई और लोग घबराहट में अपने घरों तथा अन्य स्थानों से बाहर निकल आए।  इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की और भूंकप से हुए जान और माल के नुकसान का जायजा लिया। पूर्वोत्तर के इस राज्य को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन भी दिया।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है. ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिस वजह से भूकंप आता है। कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है, इससे धरती पर कई जलजले भी आ चुके हैं। भारत में भूकंप पृथ्वी के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन निर्धारित किए गए हैं और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम। इन संभावनाओं के आधार पर भारत को 5 जोन बांटा गया है, जो बताता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा रहता है। इसमें जोन-5 में सबसे ज्यादा भूकंप आने की संभावना रहती है और 4 में उससे कम, 3 उससे कम होती है।

भूकंप आने पर क्या करें, क्या न करें?

1. जैसे ही आपको भूकंप के झटके महसूस हों, वैसे ही आप किसी मजबूत टेबल के नीचे बैठ जाएं और कस कर पकड़ लें।
2. जब तक झटके जारी रहें या आप सुनिश्चित न कर लें कि आप सुरक्षित ढंग से बाहर निकल सकते हैं, तब तक एक ही जगह बैठे रहें।

3. अगर आप ऊंची इमारत में रहते हैं तो खिड़की से दूर रहें।
4. अगर आप बिस्‍तर पर हैं तो वहीं रहें और उसे कसकर पकड़ लें. अपने सिर पर तकिया रख लें।
5. अगर आप बाहर हैं तो किसी खाली स्‍थान पर चले जाएं… यानी बिल्डिंग, मकान, पेड़, बिजली के खंभों से दूर।
6. अगर आप कार चला रहे हैं तो कार धीमी करें और एक खाली स्‍थान पर ले जाकर पार्क कर दें। तब तक कार में बैठे रहें, जबतक झटके खत्‍म नहीं हो जाएं।
7. अगर आप बाहर, सड़क पर या बाजार में हो तो पास में मैदान या खुली जगह में पहुंच जाएं।
8. ऊंची बिल्डिंगों के करीब न रहें और उनसे दूर चले जाएं।
9. अगर आप कहीं अंदर फंस गए हैं तो दौड़ें नहीं, इससे और तेज झटके लग सकते हैं।
10. पेड़ों से और बिजली के तारों से दूर रहने की कोशिश करें।

Related Post

सीबीएसई

सीबीएसई 10 और 12 वीं के 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं होगी आयोजित

Posted by - April 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एमएचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड…
cm dhami

सीएम धामी ने 547 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - October 3, 2022 0
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रेक्षागृह प्रांगण उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानमंत्री…
जन्मकल्याणक महोत्सव

‘बाजे आज नगर में बधाई कि प्रभु जी जन्में है…, जन्मकल्याणक महोत्सव शोभा यात्रा

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ। गुडम्बा जैन मन्दिर में मुनिश्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन…
यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड : पहले चरण की प्रेक्टिकल परीक्षा 15 दिसम्बर से शुरू

Posted by - November 30, 2019 0
प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण की…
CM Bhajan Lal

कांग्रेस ने राजनीति को भ्रष्टाचार और घोटालों का अड्डा बनाया: भजनलाल शर्मा

Posted by - September 26, 2024 0
सोनीपत। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश में…