oxygen Destribution set in CM office

 मुख्यमंत्री कार्यालय में बना ऑक्सीजन कंट्रोल रूम, जिलों में सप्लाई पर चौबीस घंटे नजर

875 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई (Oxygen Supply) पर चेक रखने और मॉनिटरिंग करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर गृह विभाग में ऑक्सीजन कंट्रोल रूम (Oxygen control room) बनाया गया है।

इस कंट्रोल रूम में ऑक्सीजन रीयल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा है। ये कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे काम कर रहा है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी इस ऑक्सीजन कंट्रोल रूम (Oxygen control room) की 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसमें संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियां की भी मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई है।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड ऑक्सीजन सप्लाई हुई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 321 टन की कल रिकॉर्ड सप्लाई हुई है, जो अब तक एक दिन का सभी राज्यों के मुकाबले सबसे बड़ी सप्लाई है। उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 600 मीट्रिक टन की ऑक्सीजन सप्लाई हो चुकी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में बनाया गया ऑक्सीजन कंट्रोल रूम

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन टैंकर की संख्या में भी बढ़ौतरी की गई है। प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए 84 टैंकर हैं, जहां पहले सिर्फ़ 30 ही ऑक्सीजन टैंकर थे। प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई को मेनटेन करने और उसे बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन का भी प्रयोग किया जा रहा है जिससे समय की काफ़ी बचत होती है. यही नहीं अब एयरफोर्स का भी सहारा खाली टैंकरों को भेजने के लिए किया जा रहा है।

Related Post

CM Yogi

नलकूपों से पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए अपनाएं वैज्ञानिक पद्धति – मुख्यमंत्री

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को राजकीय नलकूपों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण को लेकर सिंचाई विभाग के…
CM Yogi

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रही केंद्र व राज्य सरकार: सीएम योगी

Posted by - October 25, 2024 0
महराजगंज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विकास और विरासत से जोड़ने…

उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से उत्तम प्रदेश में बदला : आशुतोष टंडन

Posted by - September 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन (Ashutosh Tandon) की अध्यक्षता में आज महानगर कल्याण मण्डप लखनऊ में प्रबुद्ध…