CM Yogi

CM योगी ने चिकित्सकों से संवाद में कहा – टीम वर्क और सभी के सहयोग से फिर जीतेंगे कोविड से लड़ाई

684 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से लड़ाई, टीम वर्क, सामूहिक भावना और समाज के प्रत्येक स्तर पर सभी के सहयोग व समन्वय से लड़नी होगी। पिछले 4-5 दिनों में कोरोना केसेज में गिरावट और रिकवरी की दर में वृद्धि एक सुखद संकेत है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के अनुभव का लाभ उठाते हुए एक बार फिर कोरोना को परास्त कर हम इस लड़ाई में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार हर जिले में कोविड संक्रमित व्यक्तियों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग को कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कोविड-19 के संबंध  में प्रस्तुतिकरण दिया। मेदान्ता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर (लखनऊ), डॉ. राजीव कक्कड़ (कानपुर), डॉ. अनिल ओहरी (वाराणसी), आईएमए अध्यक्ष यूपी डॉ. एमके बंसल, यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा, एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। इन सभी ने आश्वस्त किया कि वे राज्य सरकार के सहयोग व समन्वय से इस संघर्ष में पूरा योगदान देंगे। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने वेबिनार का संचालन किया।

हर जिले में कोविड व नॉन कोविड रोगियों के लिए हो टेलीकंसल्टेशन की व्यवस्था

मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि IMA और नर्सिंग होम एसोसिएशन के चिकित्सकों द्वारा मण्डलायुक्तों, अपर निदेशक स्वास्थ्य तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रत्येक जिले में कोविड व नॉन कोविड रोगियों के लिए टेलीकंसल्टेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक बार फिर इस आपदा के समय में सभी को धैर्यपूर्वक संक्रमण की चुनौती का सामना करना है।

यदि मरीज निजी अस्पताल के भुगतान में असमर्थ तो सरकार देगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने फिर दुहराया कि सभी कोविड संक्रमित गम्भीर मरीजों की देखभाल के लिए बेड्स उपलब्ध कराए जाएं। यदि सरकारी अस्पताल में बेड्स की व्यवस्था न हो पाए, तो निजी अस्पतालों में बेड्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि मरीज भुगतान करने में असमर्थ है, तो इसकी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।

सम्मानजनक अंतिम संस्कार के निर्देश जारी

मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath)  ने कहा कि कोविड संक्रमित कोई भी मरीज इलाज से वंचित न हो। कोविड संक्रमित मरीज की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में उसके अन्तिम संस्कार की व्यवस्था प्रशासन की देखरेख में पूरे सम्मानजनक रूप से की जाए। इस सम्बन्ध में नगर विकास व पंचायतीराज विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रदेश में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन उपलब्ध

मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। ऑक्सीजन का दुरुपयोग हर हाल में रोका जाए। उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों में प्रदेश में 3 दर्जन ऑक्सीजन प्लाण्ट्स की स्थापना की गई है। 39 चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन प्लाण्ट्स की स्थापना की कार्यवाही चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि। मीडिया में कोविड को परास्त करने वालों की सफलता की कहानियां प्रसारित-प्रचारित की जाएं। इनसे जनता जागरूक होगी और उसके अन्दर का भय समाप्त होगा।

वरिष्ठ चिकित्सक कोविड अस्पतालों में लें राउण्ड

मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सक कोविड अस्पतालों में राउण्ड लें। साफ-सफाई की व्यवस्था रहे। कोविड मरीज का मनोबल बढ़ाया जाए। डॉक्टर्स व पैरामेडिक्स तथा सफाई कर्मी स्वयं का बचाव करते हुए कोविड मरीजों की सेवा करें। डॉक्टर्स व पैरामेडिक्स के संक्रमित होने की स्थिति में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। वेंटीलेटर और एचएफएनसी क्रियाशील रहें। उन्होंने कहा कि हर जिले में हेल्पलाइन की व्यवस्था है। इनमें प्रशिक्षित व संवेदनशील लोगों की ड्यूटी लगायी जाए।

Related Post

AK Sharma

लोगों को सुकून मिले,सभी रैन बसेरा साफ-सुथरे व्यवस्थित एवं सुंदर बने हो: एके शर्मा

Posted by - December 16, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप…
Yogi

कोलकाता के उद्यमी बोले- योगी सरकार ने बुलाया तो हम बनेंगे साझीदार

Posted by - January 17, 2023 0
कोलकाता। उत्तर प्रदेश को नये भारत का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशन में…
Yogi Cabinet

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 10 से 25 हजार मूल्य के भौतिक स्टाम्प पेपर होंगे चलन से बाहर

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक (Yogi Cabinet) में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। सोमवार…
एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…