Bahraich Accident

दो बसों की टक्कर में चालकों समेत तीन लोगों की मौत, छह अन्य घायल

787 0

बहराइच । जिले के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग (Bahraich Accident) पर जरवल रोड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो बसों की टक्कर में दोनों बस के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य यात्री घायल हो गये जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लेने का निर्देश दिया है।

अपर नगर पुलिस अधीक्षक  कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे जरवल रोड थाना क्षेत्र के शुक्ला ढाबे के पास लखनऊ से गोंडा जा रही रोडवेज बस और गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही निजी बस की टक्कर हो गई जिसमें बसों के चालक सहित नौ लोग घायल हो गए।

खड़े ट्रक में जा घुसी सवारियों से भरी फोर्स जीप, 10 घायल

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस के अंदर से निकालकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया।

एएसपी ने बताया कि सीएचसी में इलाज के दौरान रामचंद्र, शिव नाथ शुक्ला और आकाश तिवारी (दोनों गोंडा निवासी) की मृत्यु हो गई। रामचंद्र का पता ज्ञात नहीं है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए बड़े अस्पताल भेजा गया है। शेष चार घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल ने दुर्घटनाग्रस्त बसों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया है।

उधर, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उक्त सड़क दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने एवं सभी घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

Related Post

CM Dhami

पन्द्रह दिन में सभी विभागों की परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में दर्ज हो: मुख्यमंत्री

Posted by - August 12, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा…
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

Posted by - June 24, 2022 0
दिल्ली: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra…
Health

स्वास्थ्य क्षेत्रों में बढ़ा निवेश, अस्पताल, दवाएं, गैस आदि की क्षमता में होगी वृद्धि

Posted by - June 16, 2022 0
लखनऊ: स्वास्थ्य (Health), चिकित्सा और सम्बद्ध क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में आने वाले वर्षों में होने वाले निवेश के बाद…
Rising Rajasthan Global Investment Summit

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट से पहले 9 नई नीतियां जारी होंगी

Posted by - December 3, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट (Rising Rajasthan Global…