Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमित, बैरक में पृथकवास

845 0

बांदा । बांदा की जेल में बंद बसपा विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari ) आरटीपीसीर जांच में भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले शनिवार को एंटीजन जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अंसारी को जेल की बैरक संख्या-16 में ही पृथकवास किया गया है। हालांकि, अभी उपचार की शुरुआत नहीं हुई। बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. एन.डी. शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बांदा की जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  के शनिवार को एंटीजन जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को आरटीपीसीआर जांच में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एक हफ्ते में AMU के पांच शिक्षकों की मौत

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार अंसारी (Mukhtar Ansari) के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं, फिलहाल उन्हें जेल की बैरक संख्या-16 में ही पृथकवास किया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद चिकिसकों का दल मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की पुष्टि के बाद भी अंसारी में कोरोना के प्राथमिक लक्षण नहीं मिले, फिर भी वो जेल की बैरक में ही पृथकवास पर हैं।

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख के पार, 3.23 लाख नए मामले

वहीं, कारागार के प्रभारी अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मुख्तार अंसारी को बैरक संख्या-16 में ही पृथकवास किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सात अप्रैल की सुबह मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब की रूपनगर (रोपड़) जेल से बांदा की जेल में स्थानांतरित किया था।

Related Post

Crime

प्रधान उम्मीदवार को मारी गोली, जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया

Posted by - April 12, 2021 0
सुल्तानपुर । कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कमानगढ़ गांव के पूर्व प्रधान वा मौजूदा उम्मीदवार को बदमासो ने शनिवार रात…
PM started dandi yatra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की वेबसाइट

Posted by - March 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को…
पूजा हेगड़े

कैंसर पीड़ित बच्चों का पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए इलाज : पूजा हेगड़े

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े वैसे तो अक्कसर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ…