death by corona

एम्बुलेंस में तड़पता रहा मरीज, इलाज नहीं मिलने के कारण गई जान

699 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राजधानी लखनऊ से लेकर वाराणसी तक सभी जगह बेबसी का मंजर दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में न बेड है और न ऑक्सीजन-दवा।

  • लखनऊ के अस्पताल के बाहर मरीज की मौत
  • अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को नहीं किया एडमिट

उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है और राजधानी लखनऊ से लेकर वाराणसी तक सभी जगह बेबसी का मंजर दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में न बेड है और न ऑक्सीजन-दवा। गुरुवार को लखनऊ में बेड न मिलने के कारण एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई। उसके परिजन अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते रहे। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के 61 वर्षीय निर्मल की तबीयत काफी खराब हो गई थी। कोविड कमांड सेंटर ने मरीज को करियर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा, लेकिन वहां अस्पताल ने उन्हें एडमिट नहीं किया। अस्पताल सीएमओ का रेफरल लेटर मांगता रहा और परिजन मरीज को एडमिट करने की भीख।

घंटों इंतजार के बाद मरीज की मौत हो गई

गुरुवार को ही लखनऊ में कोरोना से कब्र खोदने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। लखनऊ डालीगंज स्थित कब्रिस्तान में काम करने वाले बाबू की कोरोना के कारण मौत हो गई। उसे इलाज नहीं मिल पाया। पिछले कुछ दिनों से बाबू लगातार कब्र खोद रहा है और कोरोना से जान गंवाने वालों को दफना रहा है।

डालीगंज कब्रिस्तान के संचालक उस्मान का कहना है कि आमतौर पर बाबू रोजाना एक कब्र खोदता था, लेकिन कोरोना काल में वह रोजाना 6 कब्र खोद रहा था। उस्मान का कहना है कि जो शव अस्पताल से आते हैं, वह सील होते हैं, लेकिन घर से आने वाले शवों की जांच नहीं होती है, ऐसे में बाबू किसी शव से संक्रमित हुआ होगा।

उस्मान का कहना है कि बाबू को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाया, इस वजह से उसकी मौत हो गई। आमतौर पर डालीगंज स्थित कब्रिस्तान में हर रोज एक कब्र खोदी जाती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान 6 से 7 कब्र खोदी जाती है। कब्र खुदाई की मजदूरी भी 800 कर दी गई थी।

Related Post

Pharma

उत्तर प्रदेश को फार्मा हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, UPSIDA और IIT-BHU के बीच हुआ महत्त्वपूर्ण समझौता

Posted by - April 9, 2025 0
वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा…
CM Yogi

मत्स्य पालन पट्टा आवंटन के लिए अपनाएं ऑनलाइन प्रणाली: मुख्यमंत्री

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तालाबों/पोखरों के मत्स्य पालन हेतु आवंटन में स्थानीयता को वरीयता देने के निर्देश…
RamLalla

रामोत्सव 2024: मकान ही नहीं, हर दुकान, संस्थान और प्रतिष्ठान में भी प्रज्ज्वलित होगी राम ज्योति

Posted by - January 12, 2024 0
अयोध्या। योगी सरकार (Yogi Government) अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा (SriRam Pran Pratishtha) कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में…