राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सीताराम येचुरी के पुत्र के निधन पर जताया शोक, कहा- दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं

636 0

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष येचुरी का कोरोना वायरस के संक्रमण से आज तड़के निधन हो गया। आशीष 35 साल के थें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने गुरुवार को कहा कि वे माकपा नेता सीताराम येचुरी (Sitaram yechury) के पुत्र आशीष के असामयिक निधन से बेहद दुखी हैं और इस पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया ‘आशीष येचुरी के निधन की जानकारी से काफी दुखी और नि:शब्द हूं। उन्होंने कहा, ‘इस गहरे दुख के क्षणों में मेरी संवेदनाएं श्री सीताराम येचुरी, उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है आपको इस अपूरणीय क्षति को सहने की ताकत मिले।’’

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष येचुरी का कोरोना वायरस के संक्रमण से आज तड़के निधन हो गया। आशीष 35 वर्ष के थें और पेशे से पत्रकार थे और नौ जून को वह 35 साल के होने वाले थे। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में संक्रमण का इलाज करा रहे थे।

सीताराम येचुरी ने ट्वीट से दी थी जानकारीसीताराम येचुरी ने अपने बड़े बेटे की मौत की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने सभी डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके बेटे का इलाज किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “बहुत दुख के साथ मुझे यह सूचित करना पर रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को आज सुबह COVID-19 के कारण खो दिया. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने उसका इलाज किया – डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन वर्कर, स्वच्छता कार्यकर्ता और असंख्य अन्य जो हमारे साथ खड़े थे।

वहीं इसके अलावा CPIM ने आशीष की मौत पर कहा कि वो सीताराम येचुरी और इंद्राणी मजूमदार के बेटे आशीष येचुरी के निधन से हमलोग बहुत दुखी हैं। हम इस दुख की घड़ी में सीताराम और इंद्राणी, आशीष की पत्नी स्वाति और उनकी बहन अखिला के साथ है।

Related Post

हम आपके हैं कौन Hum Aapke Hain Kaun

‘ हम आपके हैं कौन ’ फिल्म के 26 साल पूरे, माधुरी दीक्षित ने शेयर की ये तस्वीर

Posted by - August 5, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड डायेक्टर सूरज बड़जात्या की ब्लॉक बस्टर फिल्म, ‘ हम आपके हैं कौन ‘ को बॉलीवुड की एवरग्रीन…
Prof. Vinay Kumar Pathak

एकेटीयू केजीएमयू के साथ मिलकर तैयार कर रहा है कोरोना से बचाव का मैटेरियल

Posted by - March 14, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संस्थानों के विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरल…
Operation Silkyara

Operation Silkyara: सुरंग में फंसे श्रमिकों से सीएम धामी ने की बातचीत, बढ़ाया हौसला

Posted by - November 23, 2023 0
चमोली। उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सुरंग (Uttarkashi Tunnel Rescue) में हादसे के बाद फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने की कोशिशें…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया 76.78 करोड़ रुपये की 06 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - October 28, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख, शांति…