SC

सुप्रीम कोर्ट के चार जज कोरोना पॉजिटिव, जस्टिस एनवी रमणा के शपथ ग्रहण से पहले करवाई गई थी जांच

994 0

ऩई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण अब देश के सुप्रीम कोर्ट तक दस्तक दे चुका है। जानकारी मिली है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के कई जजों का पूरा स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के जो जज अब कोरोना पॉजिटिव हुए हैं उसमें अशोक भूषण, विनीत सरन और संजीव खन्ना का नाम सामने आया है।

दअरसल जस्टिस एनवी रमणा (Justice Ramana) बतौर CJI शुक्रवार को शपथ लेंगे। उससे पहले सभी सुप्रीम कोर्ट के जजों और उनके स्टॉफ की कोरोना की जांच हो रही है, जिसमें 4 जजों के पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।

जस्टिस एनवी रमणा (Justice Ramana) देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। मौजूदा चीफ जस्टिस एस एस बोबडे का कार्यकाल 23 अप्रैल को खत्म हो रहा है। रमणा को पहली बार वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। हालांकि उनके कार्यकाल में दो साल से भी कम का वक्त बचा है।

अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का 50 प्रतिशत स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गया है। यह हैरान करने वाला इसलिए था क्योंकि जज और उनका स्टाफ पूरी सावधानी बरत रहा था।

Related Post

CM Bhajan Lal

सीएम भजन लाल ने पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर दी शुभकामनाएं

Posted by - June 7, 2024 0
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय संसद में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल का नेता चुने जाने…
CM Dhami

सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है उत्तराखंड: धामी

Posted by - May 19, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया…
पीएम मोदी

आतंकवाद का मिलकर सफाया करेंगे भारत और श्रीलंका : पीएम मोदी

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महेन्द्रा राजपक्षे के साथ द्विपक्षीय स्तर की वार्ता की।…