priyanka gandhi

यह सरकार दुबई में ISI से बात कर सकती है, विपक्ष से नहीं: प्रियंका

761 0

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि कोरोना महामारी में बिना इलाज के देश की जनता मर रही है।

उन्होंने कहा कि आज देशभर से रिपोर्ट आ रही हैं कि बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, वेंटिलेटर की कमी है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच हमारे पास तैयारी करने के कई महीने थे। भारत की ऑक्सीजन प्रोडक्शन कैपेसिटी दुनिया में सबसे बड़ी है, ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा नहीं बनाई गई।

कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कितनी बड़ी त्रासदी है कि देश में ऑक्सीजन उपलब्ध है, लेकिन जहां पहुंचना चाहिए वहां पहुंच नहीं पा रही है। पिछले 6 महीने में 1.1 मिलियन रेमडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात हुआ है और आज हमारे पास इंजेक्शन की कमी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनवरी से मार्च महीने में कोरोना वायरस की 6 करोड़ वैक्सीन निर्यात की और इसी समय में 3-4 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी।  आपने भारतीयों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी?

सरकार को घेरते हुए प्रियंका  (Priyanka Gandhi) ने कहा कि हर जगह से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार क्या कर रही है? शमशान घाटों पर इतनी भीड़ लगी है, लोग कूपन लेकर खड़े हैं। हम इस स्थिति में सोच रहे हैं कि हम क्या करें। जो सरकार को करना चाहिए था, वो सरकार नहीं कर रही है।

प्रियंका (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि मैं सकारात्मक तरीके से कह रही हूं कि भगवान के लिए सरकार कुछ करे। उनके पास जितने संसाधन हैं उन्हें वो कोरोना की लड़ाई में लगाएं। अगर केंद्र सरकार अपना मन बनाए तो अभी भी ऑक्सीजन की सुविधा बनाई जा सकती है।

निशाना साधते हुए प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने कहा कि ये सरकार दुबई में ISI से बात कर सकती है, विपक्ष के नेताओं से बात नहीं कर सकती? मैं नहीं मानती कि आज विपक्ष का एक भी नेता ऐसा है जो इन्हें पाॅजिटिव और रचनात्मक तरीके से सुझाव नहीं दे रहा है।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Ganhi) ने भी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं। आमजन लाइनों में लगेंगे। धन, स्वास्थ्य व जान का नुकसान झेलेंगे और अंत में सिर्फ़ कुछ उद्योगपतियों का फ़ायदा होगा।

Related Post

cm yogi

9 साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता: योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 29, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के 9 साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान…

दुष्यंत ने भाजपा का साथ देकर विश्वासघात किया है – तेज बहादुर

Posted by - October 26, 2019 0
नई दिल्ली। शनिवार यानी आज प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने यह एलान किया कि दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी छोड़…
Sadhvi Ritambhara

सामाजिक कार्यों की अग्रदूत हैं साध्वी ऋतम्भरा: योगी

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मंगलवार को पद्म पुरस्कार प्रदान किये गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सम्मान…

हरियाणा पुलिस द्वारा बेरहमी से किए गए लाठीचार्ज के बाद किसानों की महापंचायत, सड़कें की ब्लॉक

Posted by - August 30, 2021 0
हरियाणा के घरौंदा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के एक दिन बाद किसानों ने…