Shyam Bihari Mishra

पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा की कोरोना से मौत

1226 0
कानपुर । महानगर में भी कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कानपुर में भाजपा से कई बार सांसद रहे और व्यापार संगठन की नींव रखने वाले व व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। दिल्ली से उनको कानपुर लाया गया था। कानपुर के मधुराज अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

कानपुर में भारतीय जनता पार्टी से कई सांसद रहे श्याम बिहारी मिश्रा (former mp shyam bihari mishra) का कोरोना से निधन हो गया। मंगलवार सुबह उनके भतीजे हनुमान मिश्रा का भी लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। आज यानी बुधवार को पूर्व सांसद का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भतीजे की भी हुई मौत

इतना ही नहीं, पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के भतीजे हनुमान स्वरूप मिश्रा की भी कोरोना से मौत हो गई। हनुमान स्वरूप मिश्रा उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री थे। उनका लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। दोनों भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और कानपुर के भाजपा संगठन के सबसे मजबूत नेताओं में से एक थे। श्याम बिहारी मिश्रा को कानपुर महानगर भाजपा के सबसे बड़े नेता के रूप में देखा जाता था। यहां से वे कई बार सांसद भी रहे हैं। इन दोनों नेताओं के निधन से कानपुर भाजपा नेताओं में शोक की लहर दोड़ गई है।

Related Post

CM Yogi

मिलावटखोरी सामाजिक अपराध, चौराहों पर लगेंगी मिलावटखोरों की तस्वीर: मुख्यमंत्री

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’ करार…
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान में लौह से लेकर सोना तक के खनिज हैं मौजूद: सीएम भजनलाल

Posted by - July 7, 2025 0
जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राजस्थान पारदर्शी प्रक्रियाओं,व्यापार में आसानी और बुनियादी ढांचे के…

भारत लौटा भारतीय वायु सेना का C-17, ज्यादा से ज्यादा लोगों को एयरलिफ्ट करने का बनाया जा रहा प्लान

Posted by - August 16, 2021 0
अफगानिस्तान में एक बार फिर से तालिबान राज आ गया है. तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के नागरिकों में…