BJP MLA

पंचायत चुनाव की तारीखें आगे बढ़ाने के लिए BJP विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

967 0

बांदा। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में रोजाना हजारों की तादात में कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं, सैकड़ों मौत हो रही है। कोरोना की बेकाबू रफ्तार के चलते मरीजों को ना तो अस्पतालों में बेड मिल रहा है, ना ही ऑक्सीजन।

ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बांदा के बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से पंचायत चुनाव (Panchayat elections) की तारीखों को आगे बढ़ाने की सिफारिश की है। बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पंचायत चुनावों की तारीखें आगे बढ़ा दी जाएं, क्योंकि कोरोना का संक्रमण अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ रहा है और स्थितियां दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही हैं।

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पत्र

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे पंचायत चुनाव (Panchayat elections) की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग की है। अपने पत्र में प्रकाश द्विवेदी ने लिखा कि वर्तमान में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। व्यापक पैमाने पर लोग इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं और थोड़ी सी लापरवाही भी जान के खतरे का कारण बन रही है। ऐसे में जनमानस में भय व दहशत का माहौल है।

इस समय पंचायत चुनाव (Panchayat elections) भी हो रहे हैं और प्रत्याशी दिन-रात प्रचार में समर्थकों सहित गांव के अंदर व बाहर गांव का भ्रमण कर रहे हैं जिससे सामाजिक दूरी पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण की स्थिति हमारे जिले में बहुत ही दर्दनाक व भयावह हो गई है।

पहली बार यह संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने में फैल रहा है और पंचायत चुनाव (Panchayat elections) के कारण कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसलिए जनहित में कोरोना के इस भीषण विकराल रूप को देखते हुए मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि पंचायत के चुनाव को रोक इसे तत्काल प्रभाव से आगे बढ़ाने की यथा विधि कार्रवाई करें।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों को सरोवरों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने के दिये निर्देश

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अमृत-20 योजना के अन्तर्गत 23 नगरीय निकायों…

प्रदेश में विकास का बिछा जाल, हर घर पहुंची विकास की रौशनी : केशव मौर्य

Posted by - November 13, 2021 0
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला…
Waste water will also be used for farming and industry.

सीएम योगी का विजन : 2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

Posted by - December 31, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
CM Yogi announced the launch of Mission Shakti 5.0

शारदीय नवरात्र से होगा मिशन शक्ति के 5वें चरण का शुभारंभ: मुख्यमंत्री

Posted by - September 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगामी शारदीय नवरात्र से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को समर्पित ‘मिशन शक्ति’…