प्रियंका गांधी

प्रवासियों को उनके हाल पर छोड़ा, क्या कोविड पर आपकी यही योजना है? : प्रियंका गांधी

655 0

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने ट्वीट कर कहा कि कोविड की भयावहता देखकर ये तो स्पष्ट था कि सरकार को लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे लेकिन प्रवासी श्रमिकों को एक बार फिर उनके हाल पर छोड़ दिया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) ने कल 6 दिन के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के साथ दिल्ली में रह रहे कई प्रवासी मजदूर अपने राज्य वापस जाने के लिए अलग अलग बस अड्डों पर जमा हो गए। हजारों की तादाद में पहुंची इन भीड़ को डर है कि कही एक बार फिर पहले की तरह लॉकडाउन लगा दिया जाएगा और वो अपने परिवार से दूर फंस जाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ प्रवासी मजदूरों की इतनी संख्या में पलायन को देखते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सराकर पर सवाल उठाया और पूछा कि उनके पास प्रवासी मजदूरों के लिए कोई योजना क्यों नहीं है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोविड की भयावहता देखकर ये तो स्पष्ट था कि सरकार को लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे लेकिन प्रवासी श्रमिकों को एक बार फिर उनके हाल पर छोड़ दिया। क्या यही आपकी योजना है? नीतियां ऐसी हों जो सबका ख्याल रखें।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

आईआईएम रायपुर के निदेशक ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

Posted by - March 20, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने आज गुरुवार…
air pollution

एनसीआर–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ। एनसीआर के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार…