Rajnath SIngh

लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भेजे ऑक्सीजन के 150 जम्बो सिलेंडर

861 0

लखनऊ । राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर लखनऊ भेजे हैं। लखनऊ से सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के निर्देश पर सोमवार को लखनऊ में राज्य सरकार को ऑक्सीजन की बड़ी खेप सौंपी गई है।

5000 लीटर के ऑक्सीजन सिलेंडर मिले

रक्षामंत्री ने लखनऊ में ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए 5 हजार लीटर के जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं। डीआरडीओ की मदद से इनकी आपूर्ति की जाएगी। सरकार इनका इस्तेमाल उन कोविड हॉस्पिटल में करेगी, जहां पर बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज भर्ती हैं। बता दें कि DRDO लखनऊ के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा। वहीं ऑक्सीजन सिलेंडर की एक खेप कानपुर भी पहुंच गई है।

गौरतलब है कि लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं। कोरोना मरीजों को अस्पतालों में ना बेड मिल पा रहे हैं और ना ही उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहे हैं। ऐसे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  ने DRDO  के सहयोग से ऑक्सीजन के जम्बो सिलेंडरों की व्यवस्था की है, जिससे लखनऊ के कोरोना मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

Related Post

The injured are getting proper treatment on the instructions of CM Yogi

अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर घायलों और उनके परिजनों ने सीएम का जताया आभार, दिया आशीर्वाद

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मौनी अमावस्या के दिन महाकुम्भ में हुए हादसे को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) गंभीर है और स्वयं…
CM Yogi

मेगा ई-ऑक्शन के जरिए बड़े स्तर पर इंडस्ट्रियल व कॉमर्शियल प्लॉट्स के आवंटन का मार्ग प्रशस्त करेगी योगी सरकार

Posted by - August 29, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने और प्रदेश में औद्योगिक व व्यवसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए योगी…
Chandrashekhar Upadhyay

‘नीरज चौरसिया’ को जानते हैं भागवत, नरैण व चम्पत दादू?: चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - January 14, 2024 0
लखनऊ। 22अक्टूबर 1990, मथुरा गोवर्धन मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के छात्रावास में अर्द्ध-रात्रि डॉ. चन्द्रभान गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी…