राफेल पर कैग रिपोर्ट: जेटली ने कहा- सत्यमेव जयते

1353 0

नई दिल्ली राफेल सौदे पर बुधवार यानी आज संसद में पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ‘महाझूठबंधन का झूठ बेनकाब हो गया और सत्य की जीत हुई।’संसद में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार, राजग सरकार के तहत हुआ राफेल सौदा पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के दौरान इस सौदे पर हुई वार्ता पेशकश की तुलना में 2.86 प्रतिशत सस्ता है।

ये भी पढ़ें :-अखिलेश को एयरपोर्ट रोकने पर बवाल,समर्थन में आईं बसपा सुप्रीमो 

आपको बता दें अरुण जेटली ने ट्वीट किया, ‘सत्यमेव जयते.. सत्य की हमेशा जीत होती है। राफेल मुद्दे पर कैग की रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है।’ न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उन्होंने कहा कि 2016 बनाम 2007… कम कीमत, त्वरित आपूर्ति, बेहतर रखरखाव, महंगाई के आधार पर कम वृद्धि।‘‘यह नहीं कहा जा सकता है कि उच्चतम न्यायालय गलत है, कैग गलत है और केवल ‘‘परिवार’’ सही है ।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भाई – बहन को लेकर तंज 

जानकारी के मुताबिक जेटली का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आज कैग की राफेल मुद्दे पर रिपोर्ट संसद में पेश की गई है । इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न विपक्षी दल सरकार पर निशाना साधते रहे हैं । कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल राफेल सौदे में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग करते रहे हैं । संसद सत्र के दौरान भी यह मुद्दा दोनों सदनों में छाया रहा और कार्यवाही बाधित हुई । अरूण जेटली ने कहा, ‘‘ जो लोग लगातार झूठ बोलते हों, उन्हें लोकतंत्र कैसे दंडित करे ।

Related Post

विकास दुबे हत्याकांड एनकाउंटर में मारे गए अमर की पत्नी खुशी दुबे की रिहाई की लड़ाई लड़ेगी बसपा

Posted by - July 21, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने ब्राह्मणों को लुभाने के लिए पहले ब्राह्मण आंदोलन का ऐलान…
पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी का अयोध्या दौरा आज, धार्मिक स्थलों से रहेंगे दूर

Posted by - May 1, 2019 0
अयोध्या। बुधवार यानी आज पीएम मोदी पहली बार अयोध्या जिले का दौरा करेंगे। हालांकि, वह हनुमानगढ़ी मंदिर या अस्थायी राम…
CM Yogi

आंधी-पानी से प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाई जाए: सीएम योगी

Posted by - May 28, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विभिन्न जनपदों में हुई बारिश और आंधी के दृष्टिगत अधिकारियों को पूरी तत्परता…
CM Yogi

गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं : मुख्यमंत्री

Posted by - December 11, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं और अवैध…