corona

श्रीविल्लिपुत्तूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार माधव राव का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

610 0

तमिलनाडु । श्रीविल्लिपुत्तूर सीट (Srivilliputhur) से कांग्रेस उम्मीदवार PSW माधव राव (Madhava Rao) के निधन पर AIADMK ओ पनीरसेल्वम और DMK के प्रमुख एम के स्टालिन समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

तमिलनाडु में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में श्रीविल्लिपुत्तूर सीट (Srivilliputhur) से कांग्रेस उम्मीदवार PSW माधव राव (Madhava Rao) का रविवार को निधन (congress candidate madhava rao dies of covid ) हो गया है।

बताया जा रहा है कि वह कोरोना से संक्रमित थे। राव 63 वर्ष के थे और उनके परिवार में केवल उनकी बेटी हैं। पिछले महीने राव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें 20 मार्च को मदुरै के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज रविवार सुबह अस्पताल में ही उनका निधन हो गया।

राव के निधन पर कई बड़े नेताओं ने गहरा दुख जताया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के तमिलनाडु के प्रभारी सचिव ने कहा, “श्रीविल्लिपुथुर विधानसभा कांग्रेस उम्मीदवार माधवराव का कोरोना के कारण उनके निधन की खबर से बेहद दुख हुआ है।” उन्होंने कहा, “उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : DMK प्रमुख स्टालिन

AIADMK ओ पनीरसेल्वम और DMK के प्रमुख एम के स्टालिन ने राव के निधन पर दुख जताया है। स्टालिन ने कहा कि राव का निधन श्रीविल्लिपुत्तूर के लोगों और कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। DMK प्रमुख ने सार्वजनिक जीवन में शामिल लोगों से एहतियात बरतने और कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते राव इस बार चुनाव प्रचार भी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उनकी बेटी ने ही चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी।

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को एक चरण में मतदान संपन्न हुए हैं और वोटों की गिनती दो मई को होनी है। राज्य में इस बार AIADMK का BJP के साथ और DMK का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। चूंकि राव का निधन चुनाव के बाद हुआ है, इसलिए दोबारा मतदान नहीं करवाए जाएंगे। अगर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो श्रीविल्लिपुत्तूर में बाद में उपचुनाव करवाए जाएंगे।

Related Post

सत्या नडेला

CAA पर सत्या नडेला का बयान : बोले-भारत में जो भी हो रहा है, वह बहुत दुखद

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल…
Priyanka Gandhi

केरल : प्रियंका गांधी ने रैली में केरल सरकार पर साधा निशाना, धोखाधड़ी और घोटालों की हुकूमत बताया

Posted by - March 31, 2021 0
तिरुवनंतपुरम। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इस सप्ताह…
शत्रुघ्न सिन्हा

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्होंने सबसे पहले पार्टी छोड़ी : शत्रुघ्न

Posted by - December 5, 2019 0
धनबाद। फिल्म अभिनेता व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी…
Prime Museum

आंबेडकर जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रामालया का किया उद्घाटन

Posted by - April 14, 2022 0
नई दिल्ली: आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के मौके पर आज गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)…