memorial scam

स्मारक घोटाले में बड़े अधिकारियों पर केस चलाने की अनुमति नहीं

830 0

लखनऊ। मायावती सरकार (Mayawati Government) में लखनऊ और नोएडा में हुए 1400 करोड़ रुपये से अधिक के स्मारक घोटाले (Memorial Scam) में पूर्व में लखनऊ में तैनात रहे दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की अनुमति शासन से अब तक नहीं मिली है जबकि, इस मामले में कई लोगों के खिलाफ विजिलेंस जांच की अनुमति मिल गई है।

60 से अधिक आरोपियों पर केस चलाने की अनुमति

सूत्रों के मुताबिक स्मारक घोटाले (Memorial Scam)  में रिटायर्ड आईएएस रामबोध और हरभजन सिंह के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति मांगी है लेकिन, शासन ने अब तक अनुमति नहीं दी है। राम बोध (Ram Bodh) उस समय निर्माण निगम के एमडी थे, जबकि हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी थे। विजिलेंस को 60 से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की अनुमति मिल चुकी है। इसमें कई तत्कालीन इंजीनियर, उपनिदेशक, कंसोटिर्यम, प्रमुख ठेकेदार और बिचौलिये शामिल हैं। अब इन लोगों की गिरफ्तारी होगी और इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लोकायुक्त जांच में हुआ था घोटाले का खुलासा

लखनऊ और नोएडा में स्मारकों के निर्माण में 1400 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। इसकी शुरुआती जांच तत्कालीन लोकायुक्त जस्टिस एनके मेहरोत्रा ने की थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट 20 मई 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपी थी, जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा समेत 199 लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।

लखनऊ में मिले 2200 नए कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए मारामारी

अखिलेश सरकार  (Akhilesh Government) ने विजिलेंस को जांच सौंप थी। विजिलेंस की जांच इतनी धीमी गति से चलती रही कि चार वर्षों में इसमें कोई प्रगति नहीं हुई। इसी बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट के दखल के बाद विजिलेंस ने जांच पूरी की और अभियोजन की स्वीकृति के लिए प्रकरण शासन को भेजा।

Related Post

CM Yogi

अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है यूपी, पूरा होगा OTDE का संकल्प: मुख्यमंत्री

Posted by - October 18, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाला…
Gajendra Singh Shekhawat

उप्र के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर: गजेंद्र सिंह शेखावत

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने आज महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के…
CM Yogi

सीएम योगी ने बारिश के बीच नमो प्लागथॉन को दिखाई हरी झंडी

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बारिश के बीच स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छता ही सेवा’ (Swachhata hi Sewa)…

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लखीमपुर मामला, मंत्रियों पर एफआईआर और सीबीआई जांच की मांग

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया…