shakshi maharaj

साक्षी महाराज के विवादित बोल, कहा- इस्लाम में नहीं मिलेगा ‘ज्ञानवापी’ शब्द

1099 0
हरिद्वार। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) दो दिन से कुंभ नगरी हरिद्वार में हैं। आज निर्मल अखाड़े की धर्मध्वजा स्थापित होने के अवसर पर साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा है कि ज्ञानवापी विवाद का स्थान नहीं है। यह शब्द इस्लाम में नहीं मिलेगा। इसका अर्थ ज्ञान का सरोवर है। ज्ञान के प्रदाता भगवान शिव हैं। भगवान शिव का वह स्थान है। पुरातत्व विभाग सर्वेक्षण कर रहा है और कोर्ट अपना कार्य कर रहा है।

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) दो दिन से कुंभ नगरी हरिद्वार में हैं। आज निर्मल अखाड़े की धर्मध्वजा स्थापित होने के अवसर पर साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा है कि ज्ञानवापी विवाद का स्थान नहीं है।यह शब्द इस्लाम में नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री हैं। इसके चलते उन्हें विश्वास है कि ज्ञानवापी के साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के साथ मस्जिद क्यों जोड़ दिया गया। उन्हें विश्वास है कि जिस प्रकार राममंदिर को भव्यता और दिव्यता दी जा रही है उसी तरह की भव्यता और दिव्यता ज्ञानवापी को भी मिलेगी।

बंगाल के चुनाव पर साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि वहां की जनता ने दीदी को हटाने का मन बना लिया है। दीदी सदा के लिए विदा होने वाली हैं। मोदी और शाह सबका साथ सबका विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से किसानों के लिए जो मदद दी गयी थी दीदी ने वह किसानों तक नहीं पहुंचने दी। इससे वहां की जनता में भी आक्रोश है। अब थोड़ा समय बचा है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma inspected Keoladeo Ghana National Park

मुख्यमंत्री ने किया केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का निरीक्षण

Posted by - October 12, 2024 0
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने अपने दो दिवसीय भरतपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुबह केवलादेव घना…
CM Bhajan Lal

सीएम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली, कहा- सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान

Posted by - November 21, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने मुख्यमंत्री कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर…
Uttarakhand Government

उत्तराखंड सरकार और भारत पेट्रोलियम के बीच हुआ समझौता

Posted by - May 19, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में उत्तराखण्ड (Uttarakhand) सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के…