सोनिया गांधी

कांग्रेस शासित राज्यों में ‘टेस्ट, ट्रैक और वैक्सीनेशन पर फोकस’, सोनिया गांधी ने की मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग

793 0

नई दिल्ली। मीटिंग से पहले रणदीप सुरजेवाला और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  दोनों ने वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की मुख्यमंत्रियों के साथ इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए, साथ ही राज्यों के मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। मीटिंग में कोरोना के चलते राज्यों में पैदा हुए हालात की समीक्षा की गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए मीटिंग के संबंध में जानकारी शेयर की. उन्होंने ये भी कहा कि मीटिंग में वैक्सीन, वेंटिलर्स की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राज्यों की प्राथमकिता टेस्ट, ट्रैक और वैक्सीनेट की है।

मीटिंग से पहले रणदीप सुरजेवाला और राहुल गांधी दोनों ने ही केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। रणदीप सुरेजवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि असल मामला वैक्सीन की कमी का है।  बड़ी संख्या में वैक्सिनेशन सेंटर बंद पड़ें है या तेजी से बंद होते जा रहें हैं, लेकिन मोदी सरकार के VaccineVultures मंत्री इस “त्रासदी में अवसर” और “कोरोना बीमारी में मशहुरी का उत्सव” देख रहे हैं। राजनीति छोड़ो, राष्ट्र धर्म निभाओ।

अहंगारी सरकार को अच्छे सुझावों से एलर्जी

इससे पहले आज ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर केंद्र और पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘केंद्र सरकार की फ़ेल नीतियों से देश में कोरोना की भयानक दूसरी लहर है और प्रवासी मज़दूर दोबारा पलायन को मजबूर हैं।  टीकाकरण बढ़ाने के साथ ही इनके हाथ में रुपय देना आवश्यक हैं- आम जन के जीवन व देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए, लेकिन अहंकारी सरकार को अच्छे सुझावों से एलर्जी है!’

Related Post

CM Dhami

समाज को नई दिशा और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा प्रदान करता है साहित्य: सीएम धामी

Posted by - September 14, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा संस्थान के माध्यम से राज्य के बिखरे…
Kathua Terrorist Attack

आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच लाल ने दे दिया बलिदान, शोक में डूबी देवभूमि

Posted by - July 9, 2024 0
देहरादून। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले (Terrorist Attack) में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया।…
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे

पीओके पर सेनाध्यक्ष की दो टूक-संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को दिल्ली में पहली बार मीडिया से मुखातिब…
rakesh tikait

पंजाब : ‘भाजपा विधायक को पीटने में हमारे लोग नहीं’, राकेश टिकैत ने घटना को बताया बदनाम करने की साजिश

Posted by - March 28, 2021 0
ऩई दिल्ली। पंजाब के मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ शनिवार को बदसलूकी हुई। उन पर हमला हुआ…