तीन तलाक

कांग्रेस की बैठक में एलान, सत्ता में लौटे तो खत्म करेंगे तीन तलाक कानून

1361 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा ऐलान करते हुए सत्ता में आने पर तीन तलाक कानून खत्म कर देगी। दिल्ली में पार्टी के अल्पसंख्यक अधिवेशन के दौरान पार्टी अध्यक्ष राहुल की मौजूदगी में सिलचर से सांसद और ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देब की ओर से यह ऐलान किया गया।

ये भी पढ़ें :-चुनाव से पहले योगी सरकार ने किया तीसरा बजट पेश 

आपको बता दें सुष्मिता देब ने कहा, मैं आप लोगों से वादा करती हूं कि कांग्रेस की सरकार आएगी 2019 में और हम इस तीन तलाक कानून को खारिज करेंगे। ये आप लोगों से वादा है।वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मोदी सरकार पर तीखे वार किए।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का चेहरा ध्यान से देखें तो आपको घबराहट दिखेगी।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर प्रियंका, अपनी संभाली कुर्सी 

जानकारी के मुताबिक राहुल ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘चीन ने अपनी सेना डोकलाम में भेज दी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चीन के सामने हाथ बांधे रहे। प्रधानमंत्री मोदी को मंच पर मेरे साथ दस मिनट के लिए खड़ा कर दो और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस करवाओ, वह भाग जाएंगे। पांच साल तक उनसे लड़ने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मोदी का चरित्र पता चल गया है।

Related Post

jaya bacchan in Bangal

ममता बनर्जी अकेले ही सभी अत्याचारों के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं : जया बच्चन 

Posted by - April 5, 2021 0
कोलकाता। हाईप्रोफाइल टॉलीगंज सीट पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला टीएमसी प्रत्‍याशी अरूप विश्वास से है। जया बच्‍चन टीएमसी…
UPITS

दिल्ली और हैदराबाद के बाद बेंगलुरू देखेगा उत्तर प्रदेश की कारोबारी शक्ति की झलक

Posted by - July 17, 2025 0
लखनऊ/बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमताओं की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देखने को मिलेगी। यूपी…