Kuldeep singh swngar wife

पंचायत चुनाव में BJP ने रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

1320 0
उन्नाव। जिले में 51 जिला पंचायत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को लिस्ट जारी कर प्रत्याशियों के बीच जारी संशय को खत्म कर दिया है। इन 51 प्रत्याशियों की सूची में रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) का भी नाम है। यह निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इस बार फिर उन्होंने फतेहपुर 84 तृतीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

यूपी के उन्नाव में बीजेपी ने जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसमें बीजेपी ने फतेहपुर चौरासी तृतीय सीट से संगीता सेंगर को भी प्रत्याशी बनाया है। संगीता सेंगर रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी हैं।

तिहाड़ जेल में बंद है सजायाफ्ता कुलदीप

उन्नाव के माखी रेप मामले में कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। इस समय कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) तिहाड़ जेल में बंद हैं। कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी सजा होने के बाद निरस्त कर दी गई थी।

कुलदीप की पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) जब सपा में थे, तो उनकी पत्नी संगीता सेंगर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनाव जीतकर आसीन हुई थी। इसके बाद कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और बांगरमऊ सीट से विधायक चुने गए। कोर्ट से सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त कर दी गई। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की सूची में 51 जिला पंचायत सीटों में सजायाफ्ता कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) की पत्नी संगीता सिंह सेंगर का भी नाम है। संगीता सेंगर फतेहपुर चौरासी तृतीय से जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष पर हो सकती है दावेदारी

सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) की पत्नी को जिला पंचायत सदस्य की टिकट मिलते ही उन्नाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लोग कयास लगाने लगे हैं कि शायद इस बार भी भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर संगीता सिंह सेंगर पर ही दांव लगाएगी। हालांकि अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी के निर्देश पर टीम यूपी ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल का किया अवलोकन

Posted by - November 23, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मंशा के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक…
PM Modi

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by - November 24, 2025 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे और मंदिर के शिखर पर…

अगस्ता वेस्टलैंड:मिशेल अपने प्रभाव से सबूत मिटाने की कोशिश कर सकता है-सीबीआई

Posted by - December 19, 2018 0
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका…