sushant Rajput

सुशांत के मौत पर फिल्म बना सकते हैं राम गोपाल वर्मा

903 0

मुंबई। राम गोपाल वर्मा ऐसे निर्देशक हैं जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित हो कर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत पर फिल्म बना सकते हैं।

बता दें कि एसएसआर (Sushant Singh Rajput) के निधन के तुरंत बाद, कई फिल्म निर्माता दिवंगत अभिनेता के जीवन पर बायोपिक बनाने पर विचार कर रहे थे। संजय मिश्रा, निखिल आनंद, श्रुति मोदी के वकील की पत्नी उन कुछ लोगों में से थे जिन्होंने त्रासदी में फिल्म बनाने का अवसर देखा, जबकि एसएसआर का परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अब आरजीवी भी एसएसआर की मौत पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उनसे सुशांत (Sushant Singh Rajput) के मौत के बाद जो भी कुछ हुआ उसके बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शायद वह इस पर फिल्म बना सकते हैं।

बता दें कि 34 वर्षीय अभिनेता पिछले साल जून में अपने बांद्रा के अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अभिनेता के मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपी गई थी।

Related Post

दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या – भाजपा सांसद

Posted by - July 12, 2021 0
मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत जताई।…
Sunny Leone

सनी लियोनी से इस एक्टर ने मांगा पर्सनल नंबर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जब भी किसी समारोह का हिस्सा बनती हैं तो लोगों की नजर सिर्फ उनपर ठहर…

सुषमा स्वराज निधन: अनाड़ी सियासत दान कहकर सीने से लगा लेती थीं मुझे – धर्मेंद्र

Posted by - August 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 67 साल की उम्र में निधन हो गया। सुषमा स्वराज के निधन से…