Allahabad High Court

यूपी में नहीं टलेंगे पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश

1090 0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बावजूद पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav)  टाले नहीं जाएंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव टालने की मांग से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरूवार को उसे खारिज कर दिया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव प्रचार (Panchayat Elections In UP)  की आचार संहिता जारी कर दी है और अब इसे रोकना ठीक नहीं होगा। इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार से जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी करने को कहा है ताकि इस महामारी से बचा जा सके।

कोर्ट ने कहा कि ऐसे में चुनाव प्रचार न करने का आदेश देने का कोई आधार नहीं है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति एस.एस. शमशेरी ने दिया। याची अधिवक्ता अमित कुमार उपाध्याय व सौम्या आनंद दूबे का कहना था कि प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है और 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच चुनाव कराना जनहित के खिलाफ है। इससे भारी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है, जो अनुच्छेद 21 के जीवन के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने इस उम्मीद के साथ हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया कि चुनाव में जरूरी सावधानी बरती जाएगी।

Related Post

Air Show

राफेल, सुखोई-30 और सुपर हरक्यूलिस लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा आसमान

Posted by - May 2, 2025 0
शाहजहाँपुर। जनपद शाहजहाँपुर की तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना ने ऐतिहासिक और भव्य…
अजित पवार

अजित पवार बोले- मंत्रिमंडल में मुझे शामिल करने का उद्धव ठाकरे लेंगे फैसला

Posted by - November 27, 2019 0
मुंबई। एनसीपी नेता अजित पवार ने बुधवार को कहा कि वह अपनी पार्टी में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें…
CM Pramod Sawant

संगम में स्नान कर अभिभूत हुए गोवा के सीएम सावंत, योगी सरकार के प्रयासों को सराहा

Posted by - February 15, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में देश-विदेश से दिग्गजों के आने का क्रम लगातार जारी है। महाकुम्भ में आने वाला…
CM Yogi

महंत नृत्य गोपाल दास से मिले सीएम योगी, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Posted by - June 15, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन संतों से मिले और उनका हालचाल जाना। गुरुवार…