mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी का नया ठिकाना बैरक नंबर-16

792 0

बांदा। बांदा जेल लाने के बाद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को 16 नंबर बैरक में रखा गया है। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टरों की 4 सदस्यीय टीम ने किया। इसके बाद उसकी कोविड-19 की जांच की गई। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद अन्य जांच के लिए उसके ब्लड का सैंपल भी लिया गया है। इसकी रिपोर्ट के आने का इंतजार है। जानकारी मिली है कि मुख्तार अंसारी 6 दिन तक 16 नम्बर बैरक में रहेगा। उसके बाद मुख्तार (Mukhtar Ansari)  को 15 नम्बर बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

क्या है तन्हाई बैरक ?

जेल के सूत्र बताते हैं कि 15 और 16 नम्बर की बैरक, तन्हाई बैरक है। कारण यह है कि ये दोनों बैरक एकदम अलग हैं। इनके आस-पास सिर्फ सन्नाटा ही सन्नाटा रहता है। इन बैरकों की दीवारों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। यही नहीं इन कैमरों की मॉनिटरिंग सीधे लखनऊ से होगी। इस बात की भी जानकारी मिली है।

फिलहाल मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  को बांदा जेल में तन्हाइयों में ही रहना पड़ेगा, क्योंकि इससे पहले जब मुख्तार अंसारी बांदा जेल में था, तो यह खबरें सामने आती रहती थी कि यहां पर उसके लिए सारी सुविधाएं हैं, लेकिन आज के हालात अलग हैं।

खानी होगी जेल की रोटी

अब मुख्तार को बिरयानी की जगह बांदा जेल की रोटी खानी होगी। बांदा जेल में मुख्तार (Mukhtar Ansari) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सुबह 6 बजे जेल खुलने के बाद उसे 16 नम्बर बैरक काल कोठरी (तन्हाई बैरक) में शिफ्ट किया गया। जेल प्रशासन का कहना है कि मुख्तार (Mukhtar Ansari)  को आम बंदी की तरह रखा जाएगा। उसे बाहर का लजीज भोजन (बिरयानी, चिकन) नसीब नहीं होगा। उसे जेल की रोटी खानी होगी। सुबह नाश्ता (चना, ब्रेड, चाय) भी जेल का ही करना होगा।

कभी मुख्तार (Mukhtar Ansari)  के बैरक में उसकी लंबाई के बराबर का तख्त रखा जाता था। बिस्तर पर मखमली चादर बिछाई जाती थी। अब उसे फर्श पर ही मामूली दरी पर सोना पड़ेगा। जेल में मुख्तार को सेवा टहल (सजायाफ्ता बंदी) के लिए 3-4 कैदी मिलते थे, जो उसका काम निपटाते थे। ये उसे अब नहीं मिलेंगे।अब उसे खुद अपना काम करना होगा।

बीमार बंदियों को मिलता है दूध-अंडा

जेल मैनुअल के अनुसार, बीमार बंदियों को नाश्ते में दूध और अंडा समेत पौष्टिक आहार मिलता है। डॉक्टरों की सलाह पर उसे ये आहार दिया जा सकता है।

Related Post

CM Yogi did 'Janta Darshan' in Kashi

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील

Posted by - August 30, 2025 0
वाराणसी: काशीवासियों के लिए शनिवार की सुबह नई आशा और विश्वास की रही, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…

बर्फबारी ने दे दी दस्तक, इन शहरों में ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवाएं हुई ठप

Posted by - November 7, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की शुरुवात हो गयी है जिसकी वजह से यातायात में लोगों…
ममता बनर्जी

‘बरमूडा’ वाले बयान पर ममता का पलटवार- कोई क्या पहनता है ये उसकी मर्जी

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पाथरप्रतिमा में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित…