CM TEERATH SINGH RAWAT

उत्तराखंड में सभी पत्रकारों का होगा वैक्सीनेशन, सीएम ने दिए निर्देश

837 0
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Teerath Singh Rawat) ने प्रदेश के सभी पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाइन वर्कर बताते हुए बिना आयु प्रतिबंध के वैक्सीनेशन के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री (CM Teerath Singh Rawat) ने कहा कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकार साथियों ने सही सूचनाओं का सम्प्रेषण कर जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई है। सभी ने सूचनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यों के लिए फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में सहयोग दिया है। इस कार्य में लॉकडाउन से वर्तमान तिथि तक सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी निरंतर कोविड-19 से जुड़े विभिन्न कार्यों में लगे रहे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Teerath Singh Rawat)  ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में बताते हुए अधिकारियों को वैक्सीनेशन के लिए पत्रकारों के लिए अलग से व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री (CM Teerath Singh Rawat) ने निर्देश दिये कि प्रदेश में पत्रकारों/ मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों का फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह बिना किसी आयुसीमा की बाध्यता के वैक्सीनेशन की जाने की व्यवस्था की जाये।

वैक्सीनेशन के लिए देहरादून सहित प्रत्येक जनपद में कुछ वैक्सीनेशन सेंटर चिन्हित किये जाएं, जहां पर मीडिया प्रतिनिधि अपना वैक्सीनेशन करा सकें। मुख्यमंत्री (CM Teerath Singh Rawat) के निर्देश पर महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने आवश्यक कार्यवाही के लिए सचिव स्वास्थ्य को अनुरोध पत्र प्रेषित किया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Teerath Singh Rawat)  के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुंभ मेला-2021 की कवरेज करने वाले पत्रकारों का 31 मार्च, 2021 को नगर निगम सभागार में कोविड वैक्सीनेशन किया गया था।

Related Post

Savin Bansal's action on IIFL Bank

Posted by - February 17, 2026 0
देहरादून: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन महिला, बुजुर्ग बच्चों, असहायों के शोषण पर निरंतर कड़ा एक्शन ले रहा है।…
CM Dhami

आधुनिकता और परंपरा का संतुलन ही विकास का मार्ग — धामी का स्पष्ट संदेश

Posted by - February 17, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर, देहरादून में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश, अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार

Posted by - June 20, 2025 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन…

विरासत भी–विकास भी’ के मंत्र के साथ उत्तराखंड में सांस्कृतिक पुनर्जागरण : सीएम धामी

Posted by - December 2, 2025 0
लखपति दीदी योजना से 1.68 लाख महिलाएँ बनी आत्मनिर्भर—मुख्यमंत्री ने बताया बड़ी उपलब्धि लोक कलाकारों को मजबूत करने के लिए…