West Bangal election

पश्चिम बंगाल चुनाव: हिंसा के बीच 29.27 फीसदी मतदान, भाजपा कार्यकर्ता ने की आत्महत्या

1098 0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (west bengal assembly election) का मतदान आज यानि 1 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण में 4 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें 22 सीटें अनारक्षित जबकि 8 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में ही इस विधानसभा की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में भी वोटिंग होनी है। यहां तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी एक दूसरे के आमने-सामने हैं। गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ( Shubndu Adhikari) चुनाव की घोषणा से पहले तक तृणमूल कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे और पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव जीते थे।

भाजपा कार्यकर्ता ने की आत्महत्या

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता के आत्महत्या करने की खबरें सामने आ रही हैं। भाजपा का आरोप है कि कार्यकर्ता ने टीएमसी के दबाव में यह कदम उठाया।

  • दूसरे चरण के तहत 30 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है
  • 75 लाख मतदाता 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे
  • सबकी नजरें हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर टिकीं

भाजपा नेता तन्मय घोष की गाड़ी में तोड़फोड़

बंगाल के केशपुर में बूथ नंबर 173 पर महिला पोलिंग एजेंट को पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने का आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। इस दौरान भाजपा के स्थानीय नेता तन्मय घोष की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। उनका कहना है कि टीएमसी हिंसा भड़का रही है, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण नहीं हो रहे हैं। केशपुर से भाजपा प्रत्याशी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर सक्रिय नहीं होने का आरोप भी लगाया।

Related Post

AK Sharma

नगरों में चल रहे विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ समय से पूर्ण करें:एके शर्मा

Posted by - May 18, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देशित किया है कि नगरों में चल…
Mahendra Nath Pandey

PM मोदी देश के प्रधानमंत्री ही नहीं प्रधानसेवक भी हैं- महेंद्र नाथ पांडेय

Posted by - March 1, 2021 0
चन्दौली। जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ…