Alaya-F

पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने पर अलाया एफ ने कही यह बात

982 0
मुंबई। पिछले साल ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अलाया एफ (Alaya F) को फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ फिमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला है। अलाया (Alaya F) से जब उनकी फिल्मफेयर जीत के बारे में भी पूछा गया तब उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक बड़ा लक्ष्य था।

अलाया एफ (Alaya F)  को फिल्म ‘जवानी जानेमन’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। वह अपनी जीत से काफी खुश और उत्साहित हैं। अपनी जीत पर उनका कहना है कि कड़ी मेहनत से अच्छे नतीजे देखने को मिलते हैं।

‘जवानी जानेमन’ के बाद अलाया ने किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में वह एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं है जिसे मंगलवार को लॉन्च किया गया था। म्यूजिक वीडियो के लॉन्च के दौरान, अलाया (Alaya F) ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह गीत जल्द ही शादी की हर प्ले लिस्ट का हिस्सा होगा।

म्यूजिक वीडियो के लॉन्च के दौरान, अलाया (Alaya F)  से उनकी फिल्मफेयर जीत के बारे में भी पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह उनके जीवन का एक बड़ा लक्ष्य था।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, अलाया ने पहले कहा था कि वह ‘जवानी जानेमन’ के लिए आभारी हैं। अलाया (Alaya F)  ने कहा था, ‘जवानी जानेमन’ से डेब्यू करना मेरे लिए सबसे अच्छा रहा। पिछले एक साल में मुझे फिल्म के लिए प्रशंसा ही मिली है और मैं धन्य महसूस कर रही हूं।’

अलाया (Alaya F)  की निर्माता जय शेवाक्रमनी के साथ तीन फिल्मों की डील है, लेकिन उनकी अगली फिल्म की घोषणा होना बाकी है।

Related Post

Birthday special : ये दिन प्यार, हंसी और केक से भरा हो, मेरी तरफ से बड़ा और टाइट हग –आलिया भट्ट

Posted by - July 8, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। आज नीतू कपूर के 61वें जन्मदिन है उनके जन्मदिन पर आलिया ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश…
Akshay Kumar

सोमनाथ मंदिर पहुंचे पृथ्वीराज की पूरी टीम, अक्षय कुमार ने की पूजा

Posted by - June 1, 2022 0
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Prithviraj) की रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन कर हैं। अक्षय…

बर्थडे स्पेशल: फिल्म बनाने की लालसा में मुंबई आए थे अनुराग, करना पड़ा था मुश्किलों का सामना

Posted by - September 10, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। एक्टर अनुराग कश्यप आज अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश…